{"_id":"5b07db844f1c1bab6e8b47cd","slug":"h-1b-visa-propsal-to-revoke-h4-visa-in-final-stages","type":"story","status":"publish","title_hn":"एच-1बी वीजा: 70 हजार भारतीयों की नौकरी पर लटकी तलवार, फाइनल स्टेज पर ट्रंप का फैसला","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
एच-1बी वीजा: 70 हजार भारतीयों की नौकरी पर लटकी तलवार, फाइनल स्टेज पर ट्रंप का फैसला
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Fri, 25 May 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका की एक अदालत को बताया कि एच-4 वीजाधारकों की कुछ श्रेणियों को काम करने की मंजूरी (वर्क परमिट) रद्द करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एच-1 बी वीजा धारकों के पति या पत्नी को काम करने के लिए एच-4 वीजा जारी किया जाता है। एच-4 वीजाधारकों में भारतीय पेशेवरों की संख्या काफी अधिक है।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने कार्यकाल के दौरान एच-1बी वीजाधारक के जीवनसाथी को कानूनी तौर पर काम करने की अनुमति दी थी। वहीं, ट्रंप प्रशासन इस नियम को समाप्त करने की तैयारी में है। इस कदम से 70 हजार से अधिक एच-4 वीजाधारक प्रभावित होंगे, जिनके पास काम करने की अनुमति है।
विज्ञापन
अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने संघीय अदालत को बताया कि प्रस्तावित नियम मंजूरी के अंतिम चरण में है।
ट्रंप प्रशासन ने बृहस्पतिवार को अदालत से कहा कि एक बार प्रस्ताव पर डीएचएस के माध्यम से मंजूरी मिलने के बाद समीक्षा के लिए प्रबंधन एवं बजट कार्यालय को भेजा जाएगा। वर्क परमिट रद्द करने की अंतिम अधिसूचना जून में जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन