फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   GSR had mobilized data of 8.7 million people

जीएसआर ने जुटाया था 8.7 करोड़ लोगों का डाटा, फेसबुक ने हटाई बच्चों की 80.7 लाख नग्न तस्वीरें

Fri, 26 Oct 2018 05:52 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
GSR had mobilized data of 8.7 million people

आईएसओ ने जांच में पाया कि फेसबुक से मिली डाटा जुटाने की छूट का लाभ उठाकर ही एलक्जेंडर कोगान और उसकी कंपनी जीएसआर ने पूरी दुनिया में करीब 8.7 करोड़ लोगों की निजी जानकारियां बिना उनकी सहमति के जुटा ली थी। जीएसआर ने ही ये डाटा कई अन्य कंपनियों को दिया था, जिनमें एससीएल ग्रुप भी एक था। बता दें कि एससीएल ग्रुप ही कैंब्रिज एनालिटिका की मूल कंपनी थी।

विज्ञापन


फेसबुक ने हटाई बच्चों की 80.7 लाख नग्न तस्वीरें

फेसबुक ने अपने प्लेटफार्म से पिछले तीन महीने में करीब 80.7 लाख ऐसी फोटो हटाई हैं, जिनमें बच्चों की नग्नता को दर्शाया गया था और इनके जरिए चाइल्ड पोर्न को बढ़ावा देने की संभावना लग रही थी। बुधवार को इस बात की घोषणा करते हुए फेसबुक ने बताया कि उसने इसके लिए एक खास सॉफ्टवेयर बनाया है, जो ऑटोमेटिक तरीके से उसके प्लेटफार्म पर ऐसी तस्वीरें तलाश कर उन्हें फ्लैग कर देता है। 
विज्ञापन


इसके बाद कंपनी की तरफ से तैनात मॉडरेटर इन फोटो को हटा देते हैं। फेसबुक इंक के वैश्विक सुरक्षा प्रमुख एंटीगोन डेविस ने बताया कि इस मशीन लर्निंग टूल को कंपनी अपनी इंस्टाग्राम एप में भी उपयोग करने की योजना बना रही है। फेसबुक ने चाइल्ड पोर्न से जुड़े करीब 2.1 करोड़ पोस्ट व कमेंट भी अपने प्लेटफार्म से हटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed