{"_id":"56e5ead24f1c1bd74c8b4572","slug":"granddaughter-of-sir-gangaram-in-lt-gov-post-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी लेफ्टिनेंट गवर्नर पद की उम्मीदवार हैं सर गंगाराम की परपोती ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी लेफ्टिनेंट गवर्नर पद की उम्मीदवार हैं सर गंगाराम की परपोती
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Mar 2016 04:06 AM IST
सार
- सर गंगाराम की परपोती केश राम अमेरिका में एक अहम पद की दौड़ में शामिल
- भारत-पाक विभाजन से पहले के भारत में प्रतिष्ठित सिविल इंजीनियर रहे सर गंगाराम
विज्ञापन
केश राम
विस्तार
सर गंगाराम अस्पताल के संस्थापक और भारत-पाक विभाजन से पहले के भारत में प्रतिष्ठित सिविल इंजीनियर रहे सर गंगाराम की परपोती केश राम अमेरिका में एक अहम पद की दौड़ में शामिल हैं। वह वरमोंट राज्य के लेफ्टिनेंट गवर्नर पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
सर गंगाराम अग्रवाल ने विभाजन से पहले के अखंड भारत में कई अहम निर्माण कार्य किए थे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका योगदान काफी सराहनीय है। अब उनकी परपोती केश राम भी वरमोंट की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनकर स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा को समाज के हर तबके के लिए सुगम बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन
29 वर्षीय राम पहली भारतीय महिला हैं, जो इस पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। भारत के बारे में बात करते हुए केश राम ने कहा कि वह पिछले साल भारत आईं थीं और सर गंगाराम अस्पताल के निदेशक मंडल में शामिल अपने रिश्तेदारों से मिली थीं।
विज्ञापन