बस से टकराई गूगल की खुद चलने वाली कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने आप चलने वाली गूगल की कार अपनी टेस्ट ड्राइव के दौरान अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में एक बस से टकरा गई।
माना जाता है कि ये पहला मौका है जब अपने आप चलने वाली किसी कार ने एक सार्वजनिक सड़क पर किसी अन्य वाहन को टक्कर मारी है।
हादसे की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये टक्कर माउंट व्यू में गूगल मुख्यालय के पास लगभग दो हफ्ते पहले हुई थी।
बिना ड्राइवर के अपने आप चलने वाली लेक्सस कार रेत के बोरों के पास से गुजर रही थी कि उसने एक बस को साइड से टक्कर मार दी।
टक्कर से किसी को कोई नहीं आई चोट
हालांकि इस टक्कर से किसी को कोई चोट नहीं आई है। बताया जाता है कि जब ये टक्कर हुई उस समय कार तीन किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी जबकि बस की रफ्तार 24 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
गूगल की कार में बैठे व्यक्ति ने बताया कि उसने सोचा बस की रफ्तार धीमी होगी और वो कार को निकलने देगी और इसीलिए उसने कार के सेल्फ ड्राइविंग कंप्यूटर को अपने नियंत्रण में नहीं लिया। लेकिन बस उसी रफ्तार से चलती रही।
अब गूगल के अधिकारियों को कैलिफोर्निया के मोटर वाहन विभाग से मिल कर चर्चा करनी है कि ये टक्कर कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।