{"_id":"5bbbe03f867a5528677b94c7","slug":"google-plus-will-stop-after-massive-data-exposure-of-five-million-user","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख यूजर के डाटा में सेंधमारी, बंद होगा गूगल प्लस","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पांच लाख यूजर के डाटा में सेंधमारी, बंद होगा गूगल प्लस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के बाद अब गूगल प्लस के पांच लाख यूजर के डाटा में सेंधमारी की आशंका को देखते हुए इसके उपभोक्ता संस्करण को बंद करेगा। बताया जाता है कि इसके सिस्टम में पिछले दो साल से पड़ा एक बग जासूसी कर रहा था। कंपनी ने सोमवार को एक ब्लॉग में लिखा कि इस साल मार्च में इस बग का पता चलने के बाद उसे दुरुस्त कर लिया गया था।
विज्ञापन
ब्लॉग में यह भी बताया गया है कि इसमें यूजर के डाटा से छेड़छाड़ का कोई प्रमाण नहीं मिला है। न ही इस बग के बनाने वाले ने इनका कोई दुरुपयोग किया है। हालांकि इसकी खबर बाहर आने के बाद गूगल प्लस की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक के शेयरों में 1.5 फीसदी की गिरावट आ गई। पहले गूगल ने नियामक की छानबीन के डर से इस मामले का खुलासा न करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
गूगल ने कहा कि उसने इस मामले की समीक्षा की है और अच्छी तरह इसकी पड़ताल की कि क्या यूजर के डाटा के दुरुपयोग का कोई प्रमाण है या नहीं। लेकिन अंतत: उसने पाया कि इसमें सेंधमारी के कोई सुबूत नहीं मिले और किसी डेवलपर तक को इस बग की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन