फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Google developing superfast weblink

ट्विटर के साथ सुपरफास्ट वेब लिंक विकसित करने में जुटा गूगल

Sun, 13 Sep 2015 09:03 AM IST
Updated Sun, 13 Sep 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
Google developing superfast weblink

दुनिया भर में लेखों एवं खबरों को मोबाइल एवं स्मार्टफोन पर पढ़ने का चलन काफी बढ़ा है। इसके चलते गूगल, ट्विटर और प्रकाशकों को लेखों एवं खबरों के लोड होने में कुछ सेकंड की देरी की वजह से लाखों पाठकों का नुकसान होने के साथ ही लाखों रुपये के विज्ञापन से हाथ धोना पड़ता है।

विज्ञापन


ऐसे में गूगल वेब की गति तेज करके प्रकाशकों की सहायता करने के लिए एक प्रोजेक्ट में काम कर रहा है।

इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों ने बताया कि गूगल नए तरह का वेब लिंक और लेख स्टोरेज सिस्टम बनाने के लिए ट्विटर और द गार्जियन एवं न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे प्रमुख समाचार प्रकाशकों के साथ काम कर रहा है, ताकि ऑनलाइन समाचार लेखों और डिजिटल मैगजीन के हिस्सों को कुछ ही सेकंडों में लोड किया जा सके।

विज्ञापन

जल्द से अपलोड हो सकेंगे लेख

Google developing superfast weblink

उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है, जिसके तहत प्रकाशकों के लिए एक यूनिवर्सल स्टैंडर्ड विकसित करने का लक्ष्य है। इससे लेखों एवं खबरों को जल्द से जल्द ऑनलाइन लोड किया जा सकेगा।

साथ ही फेसबुक, एप्पल एवं स्नैपचैट जैसी कंपनियों की तरह वेब को सुरक्षित करने की कोशिश भी की जा रही है।

सर्च इंजन लैंड के संस्थापक संपादक डैनी सुलिवन का कहना है कि गूगल और ट्विटर को आशंका है कि प्रकाशक उन्हें दरकिनार करके फेसबुक के साथ मिलकर कुछ खास करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed