{"_id":"5b7fe44b42c792465b68951b","slug":"google-blocked-several-youtube-channels-and-other-accounts-linked-to-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल ने गलत जानकारी फैलाने वाले ईरान से जुड़े कई यूट्यूब चैनल, अन्य खातों पर लगाई रोक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
गूगल ने गलत जानकारी फैलाने वाले ईरान से जुड़े कई यूट्यूब चैनल, अन्य खातों पर लगाई रोक
एएफपी, सैन फ्रांसिस्को
Updated Fri, 24 Aug 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल ने कथित तौर पर गलत सूचनाएं फैलाने के आरोप में ईरान से जुड़े कुछ यूट्यूब चैनल और अन्य खातों को ब्लॉक कर दिया है।
इससे पहले फेसबुक और ट्विटर भी इसी तरह का कदम चुके हैं।
गूगल ने गुरुवार को कहा कि साइबर सुरक्षा कंपनी फायरआई की मदद से जांच में उसने पाया कि ये खाते इस्लामिक रिपब्लिक आफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग से जुड़े थे। उसके अनुसार यह सबंध कम से कम जनवरी, 2017 से चल रहे एक प्रयास के तहत था।
गूगल के उपाध्यक्ष केंट वॉकर ने बयान में कहा, ‘हमने आईआरआईबी संगठन से जुड़े कई खातों की पहचान कर उन्हें बंद कर दिया है।’’
उन्होंने कहा कि इस तरह खातों के जरिए भ्रम फैलाना हमारी नीतियों का उल्लंघन है। हम अपने नेटवर्क से इस तरह की सामग्री को जल्द से जल्द हटा देते हैं और ऐसे लोगों के खातों को बंद कर देते हैं।
गूगल ने कहा कि उसने 39 यूट्यूब चैनल ब्लॉक और संबंधित वीडियो ब्लॉक किए हैं। साथ ही उसने ब्लॉगरों के छह खातों को बंद किया और गूगल प्लस सोशल नेटवर्क पर 13 खाते ब्लॉक किए हैं।