फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Google accuses Uber of stealing self-drive technology

गूगल ने उबर पर लगाया तकनीक चुराने का आरोप

Sat, 25 Feb 2017 05:02 AM IST
एजेंसी/ सन फ्रांसिस्को
एजेंसी/ सन फ्रांसिस्को Updated Sat, 25 Feb 2017 05:02 AM IST
विज्ञापन
Google accuses Uber of stealing self-drive technology

गूगल की सेल्फ ड्राइविंग प्रोजेक्ट वेमो ने कैब सर्विस देने वाली कंपनी उबर पर अदालत में मामला दर्ज कराया है। गूगल का आरोप है कि उबर ने उसकी सेल्फ ड्राइविंग कारों की तकनीक चोरी की है। कंपनी ने इसे इंटलेक्चुअल्र प्रोपर्टी चोरी का मामला बताते हुए सन फ्रांसिस्को फेडरल कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। गूगल का आरोप है कि उसके पूर्व इंजीनियर्स की टीम ने कंपनी द्वारा बनाए गए उच्च प्रौद्योगिकी डिजाइन और सिस्टम को चुराकर उबर को दिया था। लिहाजा यह ट्रेड सीक्रेट चुराने का मामला है। कंपनी ने आठ साल पहले सेल्फ ड्राइविंग प्रोजेक्ट वेमो को शुरू किया था। 

विज्ञापन


28 पन्नों की शिकायत में गूगल ने कहा कि सेल्फ ड्राइविंग प्रोजेक्ट वेमो के सह संस्थापक एंटनी लेवाडोस्की ने प्रोजेक्ट छोड़ने से पहले 14000 से ज्यादा गोपनीय फाइलों को कॉपी कर लिया था। इसमें हार्डवेयर सिस्टम भी शामिल था। यही वजह है कि उबर के डिजाइन और वेमो के डिजाइन में काफी अधिक समानता दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


गूगल ने अपने आरोप में यह भी कहा कि एंटनी लेवाडोस्की ने गूगल का सेल्फ ड्राइविंग प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद ओटो नाम का नया वेंचर बनाया था। आद में इस वेंचर को उबर ने 680 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था। हालांकि उबर और लेवाडोस्की की ओर इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed