{"_id":"aaf93268-4fd3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"george-w-bush-senior-in-intensive-care","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राष्ट्रपति बुश सीनियर आईसीयू में","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पूर्व राष्ट्रपति बुश सीनियर आईसीयू में
बीबीसी हिंदी
Updated Thu, 27 Dec 2012 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश को बुखार आने के बाद गहन चिकित्सा कक्षा (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। वे 88 वर्ष के हैं और कुछ समय से अस्वस्थ हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता जिम मैक्ग्राथ का कहना है कि बुश बीते रविवार से अस्पताल में भर्ती है। उनका कहना है कि डॉक्टर बुश की हालत पर नज़र रखे हुए हैं। बुश को फेफड़ों में संक्रमण की वजह से 23 नवम्बर को ह्यूस्टन के मेथोडिस्ट अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
वे द्वितीय विश्व युद्ध दौर के अमेरिका के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति हैं जो अब तक जीवित हैं। राष्ट्रपति रोनॉल्ड रीगन के समय वे दो वर्ष के लिए उपराष्ट्रपति और फिर वर्ष 1989 में अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति बने थे।
विज्ञापन
वर्ष 1992 में उन्होंने दोबारा राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के बिल क्लिंटन ने उन्हें हरा दिया था।
तरल आहार पर
प्रवक्ता जिम मैक्ग्राथ का कहना है कि अब बुश को केवल तरल आहार दिया जा रहा है। उनका कहना है कि बुश को बुखार ने जकड़ लिया है।
प्रवक्ता ने बताया, ''उनका परिवार उनके साथ है। वे चेतन अवस्था में हैं और डॉक्टरों से बात कर रहे हैं।'' प्रवक्त का ये भी कहना है कि डॉक्टर उनकी हालत पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
बुश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उम्मीद थी कि उन्हें जल्द छुट्टी मिल जाएगी। लेकिन बुखार की वजह से क्रिसमस भी उन्हें अस्पताल में ही मनाना पड़ा। क्रिसमस के दिन उनकी पत्नी बारबरा, बेटा नील और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
उनके बेटे जॉर्ज बुश भी दो बार अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल पूछ चुके हैं। जॉर्ज बुश भी साल 2001 से 2009 के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैं।