{"_id":"c3dc23769f8386b9c32d7230a6b1373a","slug":"four-marines-died-in-firing-in-america-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के नौसेना केंद्र पर गोलीबारी में चार मरीन की मौत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका के नौसेना केंद्र पर गोलीबारी में चार मरीन की मौत
Updated Fri, 17 Jul 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीका के टेनेसी राज्य में अधिकारियों ने बताया है कि वहाँ नौसेना के दो केंद्रों में हुई गोलीबारी में चार मरीन की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा है एक हथियारबंद व्यक्ति को मार दिया गया है।
विज्ञापन
बंदूकधारी को अमरीकी नौसेना रिजर्व सेंटर के पास मार दिया गया। बंदूकधारी का नाम मोहम्मद यूसुफ अब्दुल अजीज बताया जा रहा है। मीडिया के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ टेनेसी में एक प्रवक्ता ने कहा कि इस नाम का एक छात्र 2012 में पासआउट हुआ है।
विज्ञापन
पकड़े गए हमलावार के पास इंजीनियरिंग की डिग्री थी। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक ये व्यक्ति अमरीकी नागरिक था जिसका जन्म कुवैत में हुआ था।
सुनाई दी गोलियों की आवाज
उन्हें इस साल शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा गया था। स्थानीय वकील ने बताया है कि घरेलू आतंकवाद का मामला मानकर इसकी जाँच हो रही है। गोलीबारी की घटना अमरीकी नौसेना रिजर्व सेंटर और एक रिक्रूटमेंट ऑफिस में हुई।
एक पुलिसकर्मी को भी टाँग में गोली लगी है। गोलियों की आवाज़ मेयर एंडी बर्के ने ट्वीट किया है, "भयावह घटना हुई है। प्रभावित लोगों के लिए हम दुआ करते हैं।" एक प्रत्यक्षदर्शी ने सीएनएन को बताया, "मैने बहुत तेज़ आवाज़ सुनी। मैने एक गोरे व्यक्ति को देखा जिसके पास राइफल थी। कई बार गोलियाँ चलीं।"
इससे पहले अमरीकी अधिकारियों ने कहा था कि वे जाँच कर रहे हैं कि क्या बंदूकधारी आईएस या किसी जिहादी गुट से जुड़ा हुआ है या नहीं।