फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Former US President George Herbert Walker Bush dies at the age of 94

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर का 94 साल की उम्र में निधन

Sat, 01 Dec 2018 10:42 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Dec 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Former US President George Herbert Walker Bush dies at the age of 94
जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश - फोटो : ANI

अमेरिका के कद्दावर नेता और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 94 वर्ष थी। उनके बेटे एवं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने बुश के निधन की घोषणा करते हुए उन्हें एक सद्चरित्र व्यक्ति और सर्वश्रेष्ठ पिता बताया। बुश की पत्नी बारबरा बुश का इसी साल अप्रैल में निधन हुआ था। दोनों का वैवाहिक बंधन करीब 73 वर्ष का रहा । 

विज्ञापन


अमेरिका के 41 वे राष्ट्रपति बुश विदेश नीति के अच्छे जानकार थे। वर्ष 1989 में सोवियत संघ के विघटन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसके करीब दो वर्ष बाद उन्होंने इराके के शक्तिशाली नेता सद्दाम हुसैन को पराजित करने के लिए एक अभूतपूर्व गठबंधन भी बनाया। 
विज्ञापन




सीआईए के पूर्व प्रमुख रहे बुश केवल एक कार्यकाल के लिए ही सत्ता में रहे। देश की कमजोर अर्थव्यवस्था के चलते वर्ष 1992 के चुनाव में उन्हें डेमोक्रेट उम्मीदवार बिल क्लिंटन से मात खानी पड़ी । राजनीतिक स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय आम सहमति के पक्षधर रहे बुश की विचारधारा मौजूदा रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बिल्कुल विपरीत थी । 2016 के चुनाव में बुश ने ट्रंप को अपना मत तक नहीं दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


निधन के समय तक बुश अमेरिका के सबसे उम्रदराज जीवित राष्ट्रपति थे। बराक ओबामा ने बुश के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका ने जॉर्ज हर्बर्ट वॉककर बुश के रूप में एक देशभक्त और विनम्र सेवक खो दिया है। मैं आज जहां बहुत गमगीन हूं वहीं मेरा दिल उनके प्रति आभार से भरा है।’’ 


जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने एक बयान में कहा था, ‘‘जेब, नील, मार्विन, डोरो और मैं यह घोषणा करते हुए काफी दुखी हैं कि 94 वर्ष के सराहनीय जीवन के बाद हमारे प्रिय पिता का निधन हो गया।’’ जॉर्ज डब्ल्यू बुश के प्रवक्ता ने उनका यह बयान ट्विटर पर जारी किया। जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश का जन्म 12 जून 1924 को मैसचुसेट्स के मिल्टन में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed