{"_id":"5ab394f74f1c1bbd758b6d80","slug":"former-us-president-barack-obama-has-given-parenting-tips-to-new-zealand-pm-jacinda-ardern","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री को दिए पेरेंटिंग टिप्स, बनने वाली हैं मां","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ओबामा ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री को दिए पेरेंटिंग टिप्स, बनने वाली हैं मां
एजेंसी, ऑकलैंड
Updated Thu, 22 Mar 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंदा आर्डर्न ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की। इस दौरान ओबामा ने उन्हें पेरेंटिंग के कुछ टिप्स भी दिए। बता दें कि ऑर्डर्न इन दिनों गर्भवती हैं। जानकारी के मुताबिक, वह जून माह में एक शिशु को जन्म देने वाली हैं।
विज्ञापन
ओबामा से उनकी मुलाकात एक सरकारी हाउस में हुई। जहां उन्होंने ओबामा के साथ पेरेंटिंग यानी बच्चों के पालन-पोषण जैसे विषय पर चर्चा की। आर्डर्न ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘मैंने उनसे बच्चों के पालन-पोषण से जुड़ी बातें पूछी और उनकी बताई हुई बातें मुझे हमेशा याद रहेंगी।’
विज्ञापन