{"_id":"5ba0d01b867a555b081a99a0","slug":"former-foreign-secretary-s-jaishankar-joined-in-a-top-us-advocacy-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर अमेरिका के एक अहम समूह में हुए शामिल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर अमेरिका के एक अहम समूह में हुए शामिल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
s jaishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका-भारत संबंधों में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विदेश सचिव सुब्रह्मण्यम जयशंकर अमेरिका के एक शीर्ष एडवोकेसी ग्रुप के बोर्ड में शामिल हुए हैं।
पूर्व विदेश सचिव जयशंकर फिलहाल टाटा समूह के ग्लोबल कॉरपोरेट मामलों के अध्यक्ष हैं।
यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) समूह ने सोमवार को जयशंकर के बोर्ड में हिस्सा बनने की घोषणा की।
जयशंकर ने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण संबंध बनाने के लिए मैं यूएसआईएसपीएफ के निदेशक मंडल के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। टाटा समूह अमेरिका-भारत व्यावसायिक संबंधों में अग्रणी रहा है और इस संबंध को आगे बढ़ाने के लिए यूएसआईएसपीएफ एक महत्वपूर्ण मंच होगा।’’
गौरतलब है कि वह 29 जनवरी 2015 से 29 जनवरी 2018 तक भारत के विदेश सचिव रहे।
यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष मुकेश आघी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ वह (जयशंकर) अमेरिका-भारत संबंधों के वास्तुकार हैं। उनके बोर्ड में आने से एक मजबूत संदेश गया है कि यूएसआईएसपीएफ महत्वपूर्ण है और इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि जयशंकर अमेरिका-भारत संबंधों में योगदान देना जारी रखना चाहते हैं।’’ (इनपुट:भाषा)