{"_id":"1e175c58-28af-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"forget-the-differences-the-future-is-full-of-hope-says-obama","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतभेद भुलाएं, भविष्य आशा से भरा है: ओबामा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मतभेद भुलाएं, भविष्य आशा से भरा है: ओबामा
Updated Wed, 07 Nov 2012 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए बराक ओबामा ने अपने प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी की तारीफ करते हुए कहा है कि वे अगले कुछ दिनों में उनके साथ देश को आगे ले जाने पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'अमेरिका की राजनीतिक उतनी बंटी हुई नहीं है जितना प्रतीत होता है क्योंकि ये यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका है...मैं उन उदाहरणों को याद दिलाना चाहता हूं जब हमने साथ मिलकर काम किया है। न्यूजर्सी और न्यूयॉर्क में दोनों पार्टी के नेताओं ने मिलकर तूफान से तबाह हुए ढांचे की एकत्र होकर मरम्मत की है।'
विज्ञापन
शिकागो में डेमोक्रेटिक पार्टी की सभा को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा, 'आपकी भावनाओं के कारण हम निराशा से आगे बढ़े हैं। हमारा सफर लंबा रहा है। हम दिल में जानते हैं कि अमेरिका के लिए अभी सबसे उत्तम घड़ी आनी अभी बाकी है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने वोट दिया। मैं रोमनी परिवार को समाज में योगदान देने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं रोमनी के साथ बैठकर चर्चा करना चाहता हूं कि हम देश को आगे कैसे ले जा सकते हैं।'
अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए बराक ओबामा ने कहा, 'मिशेल मैंने तुमसे कभी पहले इतना प्यार नहीं किया।'
बच्चे, शिक्षक और समाज
बराक ओबामा ने कहा कि जब हम देश के बारे में बड़े फैसले करते हैं तो भावनाएं तो भड़कती ही हैं जो हमारे आजाद-ख्याल देश होने के अनुरूप है।
उन्होंने कहा, 'सभी मतभेदों के बावजूद हम अमरीका के ऐसे भविष्य के बारे में चाहते हैं जहां बच्चों को सबसे बेहतर शिक्षक पढ़ाएं, हमारे बच्चे उस समाज में बढ़ें जहां असमानता न हो, जो देश सुरक्षित हो और जहां बच्चे अविष्कार और खोज करना चाहें।'
बराक ओबामा ने कहा, ''मतभेद केवल इतना है कि हमने अलग-अलग रास्ते चुने हैं। हमारी अर्थव्यवस्था सुधर रही है, एक दशक तक चली जंग खत्म हो रही है...मैंने आपकी बात सुनी है और आपने मुझे बेहतर इन्सान बनाया है।'
जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा - 'आपने कार्रवाई के लिए वोट दिया है। आपने वोट दिया है कि हम अपनी रोजगार पर नहीं, आपके लिए रोजगार पैदा करने पर ध्यान दें। मैं दोनों पार्टियों के नेताओं के साथ मिलकर चर्चा करना चाहता हूँ उन मुद्दों पर जिन पर दोनों पार्टियों के नेता ही बात कर सकते हैं। आपने वोट दिया और अपना काम पूरा कर दिया है।'
उनका कहना था अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक बहुसांस्कृतिक देश है और आजादी के लिए हमेशा लड़ता रहा है। उन्होंने ये भी कहा, 'मैं हमारी मुश्किलों के बावजूद अमेरिका के भविष्य के बारे में बहुत आशावान हूं।'
'आपने कार्रवाई के लिए वोट दिया है। आपने वोट दिया है कि हम अपनी रोजगार पर नहीं, आपके लिए रोजगार पैदा करने पर ध्यान दें। मैं दोनों पार्टियों के नेताओं के साथ मिलकर चर्चा करना चाहता हूँ उन मुद्दों पर जिन पर दोनों पार्टियों के नेता ही बात कर सकते हैं। आपने वोट दिया और अपना काम पूरा कर दिया है।' -बराक ओबामा