फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Forbes greatest living business minds list three Indians including Tata

फोर्ब्स की कारोबारी सोच वाले 100 दिग्गजों की सूची में टाटा समेत तीन भारतीय

Thu, 21 Sep 2017 05:22 AM IST
एजेंसी/ न्यूयार्क
एजेंसी/ न्यूयार्क Updated Thu, 21 Sep 2017 05:22 AM IST
विज्ञापन
Forbes greatest living business minds list three Indians including Tata

फोर्ब्स की ओर से जारी की गई 100 महानतम कारोबारी दिमाग रखने वाले जीवित दिग्गजों की सूची में तीन भारतीयों- लक्ष्मी मित्तल, रतन टाटा और विनोद खोसला को शामिल किया गया है। इस विशेष सूची को फोर्ब्स ने ‘दुनिया के 100 महान जीवित कारोबारी मस्तिष्क’ के शीर्षक से तैयार किया है। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन


मैगजीन ने उन्हें ‘‘सेल्समैन एवं असाधारण रिंगमास्टर : ऑनर, ट्रंप ऑर्गनाइजेशन, अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति’’ से संबोधित किया है। लिस्ट में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, वर्जिन समूह के संस्थापक रिचर्ड ब्रानसन, बर्कशायर हैथवे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वारेन बफेट, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एवं न्यूज कॉरपोरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष रूपर्ट मर्डोक का नाम भी हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- दुनिया के रईस क्लब में भारतीयों का जलवा, एक और भारतीय ने मचाई धूम    
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लक्ष्मी मित्तल, आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं जबकि रतन टाटा, टाटा समूह अवकाश प्राप्त चेयरमैन हैं और विनोद खोसला सन माइक्रोसिस्टम्स के सह-संस्थापक हैं।

ओपरा विंफ्रे और मार्क जुकरबर्ग को भी मिली जगह
लिस्ट की दूसरी अन्य हस्तियों में सीएनएन के संस्थापक टेड टर्नर, टॉक शो मास्टर ओपरा विंफ्रे, डेल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक माइकल डेल, पेपाल, टेस्ला एवं स्पेसएक्स के सह-संस्थापक इलोन मस्क, फेसबुक की मुख्य संचालन अधिकारी शर्ली सैंडबर्ग, स्टारबक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हॉवर्ड स्लुज, फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग शामिल हैं।


स्थापना के 100 साल पूरा होने के मौके को सेलिब्रेट कर रही फोर्ब्स 
फोर्ब्स मैगजीन की स्थापना 17 सितंबर, 1917 को फाइनेंशियल पत्रकार बीसी फोर्ब्स और उनके सहयोगी वॉल्टर ड्रे ने की थी। अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके को मैगजीन सेलिब्रेट कर रही है। मैगजीन ने 100 उद्यमियों, विजनरीज एवं पूंजीवाद के भविष्यवक्ताओं के विचारों के एनसाइक्लोपीडिया का संकलन किया है। 

पूरी सदी का संकलन है यह लिस्ट 
फोर्ब्स ने कहा है कि यह सूची इंटरप्रेन्योरियल कैपिटलिज्म की पूरी सदी का संकलन है। लिस्ट को बनाने के दौरान फोर्ब्स ने ऐसे लोगों के नाम पर गौर किया जिन्होंने ऐतिहासिक तौर पर ऐसी चीज का निर्माण किया जिसका दुनिया पर स्थाई असर दिखाई दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed