मोदी के लिए 18,000 टिकट मुफ्त बांटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे पर न्यूयार्क के मेडिसन स्क्वॉयर गार्डन में 28 सितंबर को होने वाले स्वागत समारोह का टाइम्स स्क्वॉयर पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
इस समारोह के सभी टिकट बँट गए हैं। इसका आयोजन अमेरिकन कम्यूनिटी फ़ाउंडेशन (आईएसीएफ) ने किया है। समारोह के 18 हज़ार टिकट मुफ़्त में बांटे गए।
लेकिन जिन इच्छुक लोगों को समारोह का टिकट नहीं मिल पाया है, उन्हें निराशा से बचाने के लिए ख़ास व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने ऐसे लोगों के लिए समारोह का टाइम्स स्क्वॉयर पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है। इसके लिए वहाँ एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी।
आयोजकों का कहना है कि उनके पास टिकटों की लगातार मांग आ रही है। इसे देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
न्यूयार्क का टाइम्स स्क्वॉयर
आईएसीएफ के प्रवक्ता आनंद शाह ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने और इंडियन-अमेरिकन इतिहास का हिस्सा बनने के लिए आ रही असाधारण मांग को देखते हुए हमने यह व्यवस्था की है।"
कार्यक्रम का डब्लूडब्लूडब्लू डॉट पीएमविज़िट डॉट ऑर्ग (क्लिक करें www.pmvisit.org) पर भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बात के प्रयास किए जा रहे हैं कि यह अमेरिकी धरती पर किसी विदेशी नेता को सुनने वाली सबसे बड़ी भीड़ हो।
शाह ने बताया कि मोदी के भाषण से पहले भारत की ऐतिहासिक हस्तियों के होलोग्राम, एक शानदार लेज़र शो और लोकनृत्य पेश किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समारोह में शामिल होने के लिए अमरीका के कुछ सांसदों, राज्यों के गवर्नर और शहरों के नेताओं ने अपनी सहमति दे दी है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच पर दर्जनों महत्वपूर्ण अमरीकी नेता मौज़दू रहेंगे।