{"_id":"5b7e478f42c79246746246cf","slug":"five-sikhs-release-from-jail-for-months-under-the-zero-tolerance-policy-of-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत महीनों से जेल में बंद पांच सिख रिहा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत महीनों से जेल में बंद पांच सिख रिहा
भाषा, वाशिंगटन
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रंप प्रशासन की विवादित ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पिछले तीन महीने से ओरेगन राज्य की जेल में बंद पांच अवैध सिख आव्रजकों सहित कुल आठ लोगों को मुचलके पर रिहा किया गया है। इन सभी लोगों ने अमेरिका से वहां रहने के लिए शरण की मांग की है। आव्रजन वकीलों ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
शरण मांगने वाले बड़े आव्रजक समूह का हिस्सा होने के कारण 52 भारतीयों के एक समूह को मई महीने से ही ओरेगन के एक हिरासत केंद्र में रखा गया है। इनमें ज्यादातर आव्रजक सिख हैं। शेरिडान जेल में बंद तमाम आव्रजकों में सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की है। वहां कुल 124 अवैध प्रवासी बंद हैं। ओरेगन जेल में करीब तीन महीने गुजारने के बाद पांचों आव्रजक कल पहली बार बाहर नजर आए।
विज्ञापन
ओरेगन लाइव के अनुसार, जेल से रिहा हुए 24 वर्षीय करनदीप सिंह का कहना है, शुरुआत में मुझे कोई आशा नहीं थी। अब यह सपने की तरह है। मैं बहुत खुश हूं। हमारी मदद करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। इनमें से कई सिखों को शेरिडान जेल के भीतर अपने मूल सिख रीति-रिवाजों का पालन करने में भी दिक्कत हुई। सिंह का कहना है, ‘‘मैं जेल अधिकारियों को दोष नहीं देता। संभवत: उन्हें पता नहीं है कि सिख किस प्रकार प्रार्थना करते हैं।’’
विज्ञापन
वहीं 22 वर्षीय लवप्रीत का कहना है, हम बहुत अवसाद में थे। हम अपनी कोठरियों से बाहर नहीं निकल पाते थे, अपने परिवारों को फोन करना तो दूर की बात है। जेल अधिकारियों को भी नहीं पता था कि हम कौन हैं। हमारे परिवार हमारी मदद कैसे करते, जबकि उन्हें पता भी नहीं था कि हम कहां हैं?