फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   five more people found dead in Northern California Wild fires, death toll to 76

कैलिफोर्निया: जंगलों में लगी भीषण आग से अब तक 76 की मौत, ट्रंप ने शेयर किया शहर का वीडियो

Sun, 18 Nov 2018 08:15 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
five more people found dead in Northern California Wild fires, death toll to 76
डोनाल्ड ट्रंप ने किया दौरा - फोटो : twitter

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग से अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पांच और लोगों के शव पाए गए हैं। वहीं 600 लोग अभी भी लापता हैं। इस बीच प्रांत की करीब 12 हजार इमारतें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी हैं और पूरा शहर अपनी पहचान खो चुका है। अधिकारियों का मानना है कि पैराडाइज शहर में इतनी तबाही हुई है कि इसे दोबारा बसाने में कई साल लग सकते हैं।


loader

अधिकारियों के मुताबिक लापता लोगों के जीवित होने की संभावनाएं बहुत कम हैं क्योंकि लापता लोगों के किसी और शहर में प्रवेश की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि लापता लोगों की सूची में शामिल लोगों की संख्या 300 से बढ़कर 631 पर पहुंच गई।

दरअसल, जांचकर्ता उन आपात कॉल की समीक्षा कर रहे हैं, जो उत्तर कैलिफॉर्निया में आठ नवंबर को लगी कैंप फायर के दौरान किए गए थे। वहीं, दक्षिणी कैलिफॉर्निया के मलीबू में लगी आग में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इस आग को राज्य के इतिहास में सबसे भयावह एवं विनाशकारी जंगल में लगी आग बताया जा रहा है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंगलों की आग से प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में दिखाया गया है कि पूरा शहर आग से कैसे तहस नहस हो गया। इस दौरान ट्रंप ने बचाव एंव राहत कार्यों में लगे कर्मियों से भी मुलाकात की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed