{"_id":"58b0c3b44f1c1bdb2fb23569","slug":"five-indians-one-canadian-arrested-for-entering-america-illegally","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश पर पांच भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश पर पांच भारतीय गिरफ्तार
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sat, 25 Feb 2017 05:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास करने के आरोप में पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग वाशिंगटन में मालसोन के करीब से प्रवेश का प्रयास कर रहे थे। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा पुलिस (सीबीपी) ने एक बयान में बताया कि 8 फरवरी को भारतीयों नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश करने में मदद करने वाले एक कनाडाई नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि पांचों भारतीय नागरिकों को आव्रजन न्यायाधीश के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है। आव्रजन न्यायाधीश इस बारे में फैसला करेंगे कि क्या वे अमेरिका में वैध तरीके से रह सकते हैं या नहीं, जबकि कनाडाई संदिग्ध पर मानव तस्करी का मुकदमा चलाया जाएगा और उसके खिलाफ निर्वासन की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
बयान के अनुसार, ‘पांचों भारतीयों के अमेरिका में प्रवेश करने के बाद कनाडा का उक्त व्यक्ति उन्हें भाड़े के एक वाहन में ले जा रहा था। जिन्हें बाद में सीमा पर गश्त कर रहे एजेंटों ने गिरफ्तार कर लिया। इस वाहन चालक एवं संदिग्ध तस्कर का इन अवैध रूप से प्रवेश करने वाले पांचों भारतीयों से कोई संबंध नहीं था।’
विज्ञापन