फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   first pic of earth in sun's light drenched

सामने आई सूरज की रोशनी से नहाई धरती की तस्वीर

Fri, 24 Jul 2015 08:36 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Fri, 24 Jul 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
first pic of earth in sun's light drenched

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पहली बार सूरज की रोशनी से नहाई हमारी धरती की तस्वीर ली है। स्पष्ट और रंगीन यह तस्वीर नासा ने करीब 16 लाख किलोमीटर की दूरी से खींची है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस तस्वीर को देखने के बाद ट्वीट कर ब्रह्मांड के बेहतरीन ग्रह (पृथ्वी) के संरक्षण का आह्वान किया है।

पृथ्वी की यह रंगीन तस्वीर नासा के अर्थ पॅलीक्रोमैटिक इमेजिंग कैमरा (एपिक) ली गई है। यह एपित कैमरा नासा की ओर से पूर्व में प्रक्षेपित डीप स्पेस क्लाइमेट ऑब्जर्वेटरी सेटेलाइट में लगा है।
विज्ञापन

अभी आएंगी और तस्वीरें

first pic of earth in sun's light drenched

बेहतर फोटोग्राफिक तस्वीरें हासिल करने के लिए यह तीन अलग अलग तस्वीरों का इस्तेमाल करता है।  छह जुलाई को ली गई तस्वीर में मरुस्थलों की संरचना, नदियों का जाल, बादलों के आकार को स्पष्ट देखा जा सकता है।

नासा के प्रशासक चार्ली बोल्डेन ने बताया क्लाइमेट ऑब्जर्वेटरी सेटेलाइट से ली गई पृथ्वी की यह पहली तस्वीर है। इससे अंतरिक्ष से पृथ्वी के निरीक्षण के फायदे भी स्पष्ट होते हैं। एपिक के जरिये अभी और तस्वीरें भेजी जाएंगी।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इन तस्वीरों के जरिये ओजोन परत समेत पृथ्वी की अन्य स्थितियों का भी पता लगाया जा सकेगा। नासा ने डीप स्पेस क्लाइमेट ऑब्जर्वेटरी सेटेलाइट इस साल फरवरी में लांच किया था।

यह हाल ही में धरती की कक्षा में पहले लैंगरेंज प्वाइंटर (एल वन) में पहुंचा था। यह कक्षा धरती से करीब 10 लाख किमी की दूरी पर है। नास के वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह एक सुविधाजनक स्थान है, जहां से धतरी की वैज्ञानिक गुणवत्ता वाली तस्वीरें खींची जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed