फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   First baby born from a uterus transplant in the US

अमेरिका में पैदा हुआ गर्भ प्रत्यारोपण से पहला बच्चा, स्वीडन के बाद US ने किया यह कारनामा

Sun, 03 Dec 2017 06:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 03 Dec 2017 06:34 AM IST
विज्ञापन
First baby born from a uterus transplant in the US

अमेरिकी शहर टेक्सास में गर्भ प्रत्यारोपण से पहला बच्चा पैदा हुआ है। अमेरिका के मेडिकल इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हालांकि कई सालों पहले स्वीडन यह कारनामा कर चुका है।

विज्ञापन


डल्लास के बायलर यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में बिना गर्भ के साथ पैदा हुई महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल के प्रवक्ता क्रेग सिवाल ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया। अस्पताल ने निजता का हवाला देते हुए महिला की पहचान को उजागर करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायलर में कई सालों तक  लगभग 10 महिलाओं के गर्भ प्रत्यारोपण को लेकर अध्ययन किया गया। पिछले साल अक्तूबर में अस्पताल ने कहा था कि चार महिलाओं का प्रत्यारोपण किया गया था लेकिन तीन के गर्भ खून के कम संचरण के कारण निकाल दिए गए।


टाइम मैगजीन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल ने अब तक ऐसे कुल आठ प्रत्यारोपण किए हैं। वहीं एक अन्य ऐसी महिला गर्भ से है।

दुनिया में हो चुके हैं 16 गर्भ प्रत्यारोपण :
स्वीडन के डॉक्टर मैट्स ब्रैनस्ट्रॉम ने गर्भ धारण से दुनिया में सबसे पहला बच्चा पैदा किया था। पिछले साल तक वे गर्भ प्रत्यारोपण के माध्यम से पांच बच्चे पैदा कर चुके हैं। वहीं दुनिया में अब तक 16 गर्भ प्रत्यारोपण हो चुके हैं। इसमें वह भी एक शामिल है जिसमें क्लीवलैंड में एक पीड़ित दानदाता ने प्रत्यारोपण कर दिया था और बाद में उसे निकाल दिया गया था। पिछले महीने फिलाडेल्फिा के पेन मेडिसिन ने गर्भ प्रत्यारोपण शुरू करने का प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed