फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   firing on los angeles international airport

लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पर फायरिंग, हमलावर हिरासत में

Sat, 02 Nov 2013 01:11 PM IST
Updated Sat, 02 Nov 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
firing on los angeles international airport

अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका के लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग जख्मी हो गए हैं।

विज्ञापन


परिवहन सुरक्षा प्रशासन के मुताबिक उनके एक 40 वर्षीय कर्मचारी की इस घटना में मौत हो गई है।

अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी की घटना के लिए जिम्मेदार एकमात्र संदिग्ध भी जख्मी हुआ है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने बताया है कि हिरासत में लिए गए 23 साल के इस संदिग्ध हमलावर का नाम पॉल सियान्सिया है।

इस व्यस्त एयरपोर्ट से उड़ान भरने और उतरने वाले विमानों की सेवा थोड़ी देर के लिए बाधित हुई थी लेकिन अब कई विमान उड़ान भरने और उतरने लगे हैं। लेकिन जांच जारी होने के चलते टर्मिनल 3 को बंद रखा गया है।
विज्ञापन


बंदूकधारी

लॉस एंजिलिस के पुलिस प्रमुख पैट्रिक गैनन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से कहा कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9।20 बजे संदिग्ध बंदूकधारी टर्मिनल तीन पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उसने एक बैग से राइफल निकाला और टर्मिनल पर फायरिंग करने लगा।

उन्होंने मीडिया को बताया, "टर्मिनल पर फ़ायरिंग करने के बाद बंदूकधारी सुरक्षा जांच वाले क्षेत्र में गया और वहां भी उसने फायरिंग जारी रखी।"

घटना के चश्मदीद ब्रायन कीच ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उन्होंने टर्मिनल संख्या तीन के भीतरी सुरक्षा द्वार पर करीब दर्जन भर गोलियों की आवाज सुनी।

पुलिस प्रमुख गैनन ने बताया कि अधिकारियों ने बंदूकधारी को उलझाए रखा, उसी दौरान वो घायल हो गया और फिर उसे हिरासत में ले लिया गया।

गोलीबारी की इस घटना में कई लोग जख्मी हुए हैं जिनकी हालत के बारे में अभी पूरी तरह पता नहीं चल सका है।

गोलीबारी की घटना के दौरान संघीय उड्डयन प्रशासन ने एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग रोक दी थी और उड़ान भरनेवाले विमानों का समय आगे बढ़ा दिया था।

लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गारसेटी ने बताया कि एयरपोर्ट के भीतर मौजूद लोग अब सुरक्षित हैं और बाहर जानेवाले विमानों ने उड़ान भरना शुरू कर दिया है।

साथ ही लॉस एंजिलिस आने वाले विमान अपनी आवृत्ति से आधी संख्या में लैंडिंग कर रहे हैं। अमेरिका राष्ट्रपति के कार्यालय ह्वाइट हाउस ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा को इस घटना की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed