फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Firing in Night Club In Cincinnati, Attacker Broke Out Loose

अमेरिकी नाइट क्लब में फायरिंग, 1 की मौत, 15 घायल

Sun, 26 Mar 2017 04:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sun, 26 Mar 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
Firing in Night Club In Cincinnati, Attacker Broke Out Loose

अमेरिका के सिनसिनाटी में एक अज्ञात शख्स ने एक नाइट क्लब में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। नाइट क्लब में म्यूजिक पर थिरक रहे लोगों के कानों में संगीत के बजाय अचानक गोलियों की आवाज गड़गड़ाने से अफरातफरी मच गई। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 14 राउंड फायरिंग हुई है, जिसमें एक की मौत समेत 15 घायल हो गए।

विज्ञापन


सिनसिनाटी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। राहत कार्य तेजी पर है, साथ ही पुलिस ने साफ नहीं किया कि अब तक इस मामले किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार हमलावर नाइट क्लब से फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग के वक्त क्लब में भारी भीड़ मौजूद थी। लोग म्यूजिक पर झूम रहे थे। बता दें कि स्‍थानीय टीवी स्टेशन WLWT5 और स्थानीय पुलिस विभाग ने हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed