{"_id":"e618a4dfe6ada3196f80be6fa9d82b71","slug":"firing-in-kansas-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: कंसास में फायरिंग, तीन की हत्या","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: कंसास में फायरिंग, तीन की हत्या
Updated Mon, 14 Apr 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की कंसास सिटी में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में 70 वर्षीय एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ गोलीबारी ओवरलैंड पार्क में यहूदी समुदाय के एक परिसर के पास स्थित विलेज शेलोम के एक सहायता केंद्र पर हुई। जिसमें दो लोगों हत्या कर दी गई। मृतकों की शिनाख्त डॉक्टर विलियम लुइस कॉर्पोरन और उनके 14 साल के पोते रीट ग्रीफ़िन अंडरवुड के रूप में हुई है। मरने वाले दोनों लोग ईसाई थे।
समुदाय केन्द्र से कुछ दूरी पर स्थित विलेज़ शेलोम के वृद्धाश्रम में गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसने हमले के लिए शॉटगन का इस्तेमाल किया था। साथ ही पुलिस ने बताया कि संदिग्ध इस इलाक़े से नहीं है।