{"_id":"5a6e15944f1c1b88268b717b","slug":"fire-in-australian-fighter-aircraft-during-training-in-america-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में ऑस्ट्रेलियाई लड़ाकू विमान में प्रशिक्षण के दौरान लगी आग","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में ऑस्ट्रेलियाई लड़ाकू विमान में प्रशिक्षण के दौरान लगी आग
एजेंसी, अमर उजाला, वाशिंगटन
Updated Mon, 29 Jan 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स के एक इलेक्ट्रॉनिक लड़ाकू विमान में अमेरिका में एक अभ्यास के दौरान आग लग गई। हालांकि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा विभाग ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उसके ईए-18 जी ग्रोलर में अमेरिका के नेवादा में नेलिस एयरफोर्स बेस पर रेड फ्लैग अभ्यास के दौरान आग लग गई।
विज्ञापन
रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स के कर्मी सुरक्षित हैं। किसी को भी गंभीर चोट नहीं हैं। यह घटना शनिवार सुबह 10.45 बजे हुई। मामले की जांच की जा रही है। ईए-18जी ग्रोलर एफ/ए-18 एफ सुपर होरनेट का वैरियंट है।
विज्ञापन
यह किसी दूसरे विमान से पहले जंग के मैदान में उड़ान भर सकता है। यह बमबारी से पहले जमीन में लगे रक्षा उपकरणों को अपने जैमर की मदद से रोक देता है।
विज्ञापन