{"_id":"5960e3794f1c1b87308b45ff","slug":"find-out-why-usa-s-nasa-is-tweeting-about-guru-purnima","type":"story","status":"publish","title_hn":"NASA ने किया गुरु पूर्णिमा को याद, भारतीयों ने किया पसंद","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
NASA ने किया गुरु पूर्णिमा को याद, भारतीयों ने किया पसंद
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sat, 08 Jul 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आषाढ़ पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार गुरु पूर्णिमा इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिक मुहर लगने के कारण याद रखने योग्य रहेगा। नौ जुलाई, रविवार को मनाए जाने वाले इस त्यौहार को अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बेहद खास बना दिया है। उसने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बाकायदा गुरु पूर्णिमा का जिक्र भी किया है।
विज्ञापन
नासा ने अपने ट्वीट में इस बात का जिक्र किया है कि पूर्णिमा के चांद को दुनिया में किन किन नामों से जाना जाता है। इन नामों में उसने गुरु पूर्णिमा को शीर्ष पर रखा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने अपनी पोस्ट के साथ चंद्रमा की खूबसूरत तस्वीर भी जारी की। इस ट्वीट को एक हजार से अधिक बार रिट्वीट भी किया गया है। नासा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के बेहद ही खूबसूरत चांद को दुनिया में मून, राइप कार्न मून, थंडर मून आदि नामों से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
नासा ने कहा है कि गुरु पूर्णिमा वाले दिन को फुल मून के रूप में मनाया जाने वाला है। भारतीयों के बीच सोशल मीडिया पर इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है। यहां तक कि व्हाट्स एप पर भी नासा के इस ट्वीट को भारतीय सांस्कृतिक विरासत को पश्चिमी देशों की वैज्ञानिक मुहर लगने के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। हिंदू मान्यता के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा वाले दिन गुरु पूजा का विधान है और इसी दिन से वर्षा ऋतु प्रारंभ हो जाती है और चार माह तक शुभ कार्य रुक जाते हैं।
विज्ञापन