{"_id":"57782b094f1c1b486279ad98","slug":"fbi-quizzes-hillary-for-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफबीआई ने की हिलेरी क्लिंटन से पूछताछ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
एफबीआई ने की हिलेरी क्लिंटन से पूछताछ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 03 Jul 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल हिलेरी क्लिंटन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की विदेश मंत्री रहते हुए निजी ई-मेल सर्वर का इस्तेमाल करने के मामले में शनिवार को एफबीआई ने हिलेरी क्लिंटन से करीब साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की। वैसे, हिलेरी की चुनावी टीम ने वाशिंगटन डीसी स्थित एफबीआई के मुख्यालय में हुई इस पूछताछ को ‘स्वैच्छिक इंटरव्यू’ बताया है।
विज्ञापन
टीम का कहना है कि क्लिंटन खुद पूछताछ के लिए गई थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के प्रवक्ता निक मेरिल ने कहा ‘क्लिंटन ने विदेश मंत्री पद पर रहने के दौरान अपनी ई-मेल व्यवस्था को लेकर आज सुबह स्वैच्छिक इंटरव्यू दिया।
विज्ञापन
वह जांच को निष्कर्ष तक पहुंचाने में न्याय विभाग का सहयोग कर खुश हैं। जांच प्रक्रिया का सम्मान करते हुए वह इस इंटरव्यू पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी।’प्रवक्ता के ‘स्वैच्छिक’शब्द का इस्तेमाल करने से साफ है कि इस पूछताछ के लिए क्लिंटन को समन जारी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
दरअसल एफबीआई इस बात की जांच कर रही है कि विदेश मंत्री पद पर रहने के दौरान हिलेरी क्लिंटन और उनके सहयोगियों ने निजी ई-मेल सर्वर का इस्तेमाल कर कोई गोपनीय सूचना संभालने में लापरवाही तो नहीं बरती। हालांकि क्लिंटन ने अपने निजी ई-मेल में गोपनीय जानकारी भेजने से इनकार किया है। न्याय विभाग इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या ऐसा करना अपराध है।