फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   FBI investigating Chinese economic espionage in 56 offices

एफबीआई 56 कार्यालयों में कर रही चीनी आर्थिक जासूसी की जांच

Thu, 31 Jan 2019 07:29 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 31 Jan 2019 07:29 AM IST
विज्ञापन
FBI investigating Chinese economic espionage in 56 offices
FBI

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) देशभर में उसके करीब 56 कार्यालयों में चीनी आर्थिक जासूसी की जांच कर रही है। एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर व्रे ने मंगलवार को विदेशी खतरों पर सीनेट की खुफिया समिति के समक्ष यह जानकारी दी। व्रे ने कहा कि वास्तविकता में हम हमारे सभी 56 क्षेत्रीय कार्यालयों में से हर किसी में आर्थिक जासूसी के मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पिछले तीन या चार वर्षों में इनकी संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है और इनमें से ज्यादातर का संबंध चीन से है। व्रे का यह बयान अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से चीनी की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी हुआवे पर व्यापार संबंधी खुफिया जानकारी चुराने और ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप लगाने के एक दिन बाद आया है। 
विज्ञापन


सीनेट के समक्ष सुनवाई के दौरान एफबीआई प्रमुख ने कहा कि अमेरिका के लिए राजनीति, सैन्य और आर्थिक रूप से चीन सबसे बड़ा खतरा है। यह खतरा दिनोंदिन बढ़ रहा है। वहीं, रक्षा खुफिया एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट एश्ले ने सुनवाई के दौरान कहा कि बीजिंग नेतृत्व और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने चीनी उद्योगपतियों के लिए बिना किसी चिंता के केवल कारोबार करना मुश्किल कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed