फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   FBI director James Komi claims Russia's biggest threat to America

FBI  निदेशक जेम्स कोमी का दावा, अमेरिका के लिए रूस सबसे बड़ा खतरा

Thu, 04 May 2017 10:00 PM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 04 May 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
FBI director James Komi claims Russia's biggest threat to America
Russia president Vladimir Putin - फोटो : Getty

अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई के निदेशक जेम्स कोमी ने रूस को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। सीनेट ज्यूडिशियरी कमिटी के सामने एक प्रश्न के जवाब में कोमी ने कहा कि मेरे विचार से रूस के इरादों और उसकी क्षमताओं को देखते हुए इस धरती पर किसी भी देश के सामने निश्चित ही सबसे बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

विज्ञापन


इस मौके पर सांसदों (सिनेटर्स) ने भी साइबर स्पेस में रूसी गतिविधियों को लेकर चिंता जाहिर की। सीनेटर लिंडसे ने जब एफबीआई निदेशक कोमी से पूछा कि क्या रूस के बारे में यह कहना सही है कि वह साइबर अपराधियों को सक्रिय रूप से पनाह मुहैया कराता है? तो इसके जवाब में कोमी ने कहा यह बात सही है। ग्राहम ने पूछा कि क्या कोमी उनकी इस बात से सहमत है कि रूस को तभी ऐसा करने से रोका जा सकता है, जब उसे अमेरिकी राजनीति में हस्तक्षेप के लिए सबक सिखाया जाए।
विज्ञापन


इसके जवाब में कोमी ने इसे उचित बताते हुए कहा कि रूस पूूरी दुनिया में ऐसा ही कर रहा है। एफीबाई प्रमुख ने कहा कि हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस वास्तविक वोट की संख्या में कोई बदलाव करने में कामयाब नहीं हो सका, लेकिन आने वाले समय में वह ऐसा करने में सक्षम हो सकता है। उन्होंने कहा कि एफबीआई रूसी हैकरों के खिलाफ काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed