{"_id":"fb513f437cc0649e2d75b68b4eb44386","slug":"fazlullah-in-terrorist-list-of-america-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की आतंकी सूची में पेशावर कांड का गुनहगार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका की आतंकी सूची में पेशावर कांड का गुनहगार
Updated Wed, 14 Jan 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने मौलाना फजलुल्लाह को चरमपंथियों की सूची में डाल दिया है। अमेरिकी सरकार की इस घोषणा के बाद कोई भी व्यक्ति फजलुल्लाह के साथ किसी भी तरह का लेनदेन नहीं कर सकेगा और अमेरिका स्थित उनकी किसी भी तरह की संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मौलाना फजलुल्लाह को 2013 में हकीमुल्लाह महसूद की मौत के बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का कमांडर चुना गया था। विदेश मंत्रालय ने सितंबर 2010 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को अंतरराषट्रीय चरमपंथी संगठन घोषित किया था।
विज्ञापन
फजलुल्लाह के नेतृत्व वाले तहरीक-ए-तालिबान ने 16 दिसंबर 2014 को पेशावर के एक स्कूल पर हुए हमले की जिम्मेवारी ली है। इस हमले में कम से कम 148 बच्चे और स्कूल शिक्षक मारे गए थे।
विज्ञापन
तहरीक-ए-तालिबान की कमान संभालने से पहले फजलुल्लाह ने पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल सनाउल्लाह नियाजी की हत्या और स्कूली छात्रा मलाला यूसूफजेई को गोली मारने में शामिल होने की बात कबूली थी। फजलुल्लाह ने 17 पाकिस्तानी सैनिकों के सर कलम किए हैं और तालिबान के साथ शांति प्रयास में शामिल लोगों को मारने का फरमान जारी किया है।