{"_id":"208ed26a0d7a59b6b6b534bda99dccf9","slug":"father-made-video-of-his-daughter-and-made-her-commit-suicide-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाप की ओछी हरकत की वजह से बेटी ने दी जान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बाप की ओछी हरकत की वजह से बेटी ने दी जान
Updated Sat, 06 Jun 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां बाप अक्सर अपने बच्चों की गलतियों पर उन्हें कहीं भी डांटना शुरू हो जाते हैं। चाहे बाजार में हों, या किसी शादी समारोह में, वे यह नहीं सोचते कि सब के सामने डांट खाने और बेइज्जत होने का बच्चों पर क्या असर पड़ सकता है।लेकिन यह कितना घातक हो सकता है, इसका सबूत अमेरिका में एक मामले में देखा गया।
विज्ञापन
वॉशिंगटन के टैकोमा की रहने वाली इसाबेल लेक्सामना एक खूबसूरत जवान लड़की थी जिसने कुछ दिन पहले एक हाईवे से कूद कर जान दे दी। लेकिन उसकी मौत के पीछे का कारण जान कर आप हैरान रह जाएंगे। एक ऐसा कराण जिससे सभी माता पिताओं को सबक लेना चाहिए। इसाबेल के पिता ने कुछ अज्ञात कारणों के लिए उसे दंडित किए जाने का एक वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया था जिसके कुछ दिन बाद ही इसाबेल ने इंटरस्टेट 5 ब्रिज से कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन
इसाबेल के पिता जेफ ने उसकी कुछ गलतियों के लिए उसे सजा दी और उसका वीडियो बना कर इंटरनेट पर डाल दिया ताकि वह सभी के सामने शर्मिंदा हो। उस वीडियो में कटे हुए बालों का ढेर दिख रहा है और साथ ही छोटे छोटे बालों में काली टीशर्ट पहने एक लड़की अपने पिता के सवालों का मासूमियत से जवाब देती दिख रही है।
विज्ञापन