फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   father lost his temper when daughter killer was smiling in courtroom

बेटी के कातिल को मुस्कुराते देख बाप ने कोर्टरूम में खोया आपा, मिली सजा-ए-मौत

Sun, 05 Jun 2016 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 05 Jun 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
father lost his temper when daughter killer was smiling in courtroom
बेटी के कातिल को हंसते देख मारने दौड़ पड़ा लड़की का बाप

खूंखार अपराधी को तीन औरतों के कत्ल के जुर्म में कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई। उनमें से एक लड़की का बाप कोर्ट में मौजूद था लेकिन सजा सुनाए जाने से पहले लड़की के पिता को जोर से गुस्सा आया और कोर्टरूम में ही दौड़ पड़ा उसे मारने को। 

विज्ञापन


दरअसल मामला अमेरिका के ओहियो के एक कोर्टरूम का है। सीरियल किलर माइकल मेडिसन नाम के इस अपराधी ने तीन औरतों का कत्ल किया था। जिसके बाद औहियो कोर्ट ने इसे सजा-ए-मौत दी, लेकिन सजा सुनाए जाने से पहले मृतक लड़की शिरेल्डा टेरी का पिता वान टेरी कोर्ट में था जैसे ही पिता की नजर उस कातिल पर पड़ी तो वह मुस्कुरा रहा था।
विज्ञापन


लड़की का बाप खुद पर कंट्रोल नहीं रख सका और कातिल को मारने के लिए झपट्टा मार दिया वो तो खैर हो कि वहां पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे रोंक लिया। मेडिसन को तीन लड़कियों की सिलसिलेवार हत्या के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। मेडिसन ने इन तीनों लड़कियों की रेप के बाद हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वान टेरी की सोन्या रिचर्डसन ने बताया कि बेटी की मौत के बाद मेरा भाई बहुत व्याकुल था। मेरा परिवार सदमें में है और वो कातिल वहां बैठा मुस्कुरा रहा है। अपराधी माइकल मेडिसन को पिछले महीने तीन औरतों टेरी, एंजेला डस्किन्स 38, शेतिशा शीलेय 28, की रेप के बाद दत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


मेडिसन ने इन तीनों औरतों के शवों को कचरा बैग में भरकर ईस्ट इन्क्लेव के अपने अपार्टमेंट के पास फेंक दिया था। लड़की के पिता टेरी के मुताबिक अगर वो आज ही मर जाता तो ठीक रहता लेकिन मुझे लगता है उसे मौत की सजा होने में 10 से भी अधिक साल लग सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed