{"_id":"5bd3ead3bdec2269625f5c87","slug":"fan-of-donald-trump-cesar-sayoc-is-arrested-for-sending-parcel-bombs-to-us-opponents","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराक ओबामा, हिलेरी क्लिंटन को पार्सल बम भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार, ट्रंप का है फैन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बराक ओबामा, हिलेरी क्लिंटन को पार्सल बम भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार, ट्रंप का है फैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
एफबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के वर्तमान एवं पूर्व अधिकारियों को विस्फोटक वाले पैकेट भेजे जाने के सिलसिले में अमेरिकी अधिकारियों ने फ्लोरिडा के एक व्यक्ति पर संघीय अपराधों के पांच आरोप लगाए हैं। यह शख्स राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फैन है। उसे एक हफ्ते तक चली जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
56 साल के सीजर सयोक को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन समेत कम से कम 10 मौजूदा और पूर्व अधिकारियों को विस्फोटक वाले पैकेट भेजने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस और अरबपति डेमोक्रेट टॉम स्टेयर को भी विस्फोटक बम भेजे हैं। जिसके बाद इन बमों की संख्या 14 पर पहुंच गई।
विज्ञापन
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल जेफ सेशन्स ने टीवी पर प्रसारित एक सामाचार सम्मेलन में कहा, 'सयोक पर आज पांच संघीय अपराधों के आरोप लगाए गए- इनमें विस्फोटक को एक राज्य से दूसरे राज्य भेजना, विस्फोटकों को अवैध तरीक से मेल करना, पूर्व राष्ट्रपतियों एवं अन्य व्यक्तियों को डराने-धमकाने, धमकी भरा अंतरराज्यीय संवाद और वर्तमान एवं पूर्व संघीय अधिकारियों पर हमला करने जैसे आरोप शामिल हैं।' सयोक का आपराधिक इतिहास रहा है और इन आरोपों के लिए उसे 58 साल की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
Cesar Sayoc, a Florida fan of Donald Trump and a registered Republican with a criminal past, is arrested and charged with mailing 13 bombs to opponents of the US president in a week-long spree: AFP
— ANI (@ANI) October 27, 2018