मशहूर रैपर ट्रिपल एक्स टेनटैसियन की गोली मारकर हत्या
पुलिस ने बताया कि रैपर की हत्या ब्रोवार्ड काउंटी में तब की गई जब वह मोटरसाइकिल खरीदने गए हुए थे। घटना सोमवार शाम चार बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रैपर के ऊपर कई राउंड फायर किए गए। नौजवान रैपर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।