फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   fake news are enemies of people said Donald Trump

ट्रंप ने फर्जी खबरों को बताया लोगों का दुश्मन, बेटी ने दिया ये जवाब

Fri, 03 Aug 2018 02:07 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Fri, 03 Aug 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
fake news are enemies of people said Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि मीडिया का बड़ा हिस्सा फर्जी खबरें दिखाता है जो कि लोगों के लिए दुश्मन की तरह हैं। ट्रंप की इस टिप्पणी से कुछ ही घंटे पहले उनकी बेटी और प्रशासन में प्रमुख अधिकारी इवांका ट्रंप ने कहा था, 'मैं नहीं मानती कि मीडिया लोगों का दुश्मन है।'

विज्ञापन


एक कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को इवांका से पूछा गया था कि वह अपने पिता द्वारा 'मीडिया को बार-बार लोगों का दुश्मन बताये जाने पर क्या सोचती है? उन्होंने कहा था, 'नहीं। मुझे नहीं लगता कि मीडिया लोगों का दुश्मन है।'
विज्ञापन


इवांका ने कहा था, मेरे बारे में काफी कुछ लिखा गया है और मैं जानती हूं कि उसमें सबकुछ सच नहीं है। ऐसे में मुझे समझ आता है कि लोग चिंतित क्यों होते हैं और वह ऐसा क्यों समझते हैं कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। इस टिप्पणी के बाद माना जा रहा था कि इस संबंध में पिता-पुत्री के विचार अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने ट्वीट कर इसे स्पष्ट किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया है, 'उन्होंने मेरी बेटी इवांका से पूछा कि मीडिया लोगों का दुश्मन है या नहीं। उसने बिलकुल सही कहा नहीं। फर्जी खबरें लोगों की दुश्मन हैं जो मीडिया के बड़े हिस्से द्वारा दिखायी जाती हैं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed