{"_id":"35654a68473301690d3c72c46f0bd665","slug":"facebook-will-give-compensation-to-users","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक यूजर्स को मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
फेसबुक यूजर्स को मिलेगा मुआवजा
Updated Thu, 29 Aug 2013 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर दिखाए गए विज्ञापनों में जिन 6,14,000 यूजर्स की निजी जानकारियों का इस्तेमाल किया गया था, उन सभी यूजर्स को कंपनी 15-15 डॉलर यानि करीब 900-900 रुपए का मुआवज़ा देगी।
विज्ञापन
स्पॉन्सर्ड स्टोरीज में करीब 15 करोड़ यूजर्स के नामों और तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन इस साल के शुरू में इनमें से जिन लोगों ने इस वेबसाइट की तरफ से मिले एक ई-मेल का जवाब दिया, केवल उन्हें ही मुआवज़ा मिलेगा।
विज्ञापन
समझौता कराने के लिए गोपनीय संगठनों को दो करोड़ डॉलर दिया जाएगा।
फेसबुक का प्रतिक्रिया देने से इंकार
इस मामले में फेसबुक ने बीबीसी को प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।
साल 2011 में पांच यूजर्स की ओर से फेसबुक के खिलाफ़ दाखिल एक याचिका को लेकर हुए समझौते को सोमवार को एक अमेरिकी अदालत ने मंजूरी दे दी।
याचिका दाखिल करने वाले समूह ने कहा था कि फेसबुक के स्पॉन्सर स्टोरी प्रोग्राम के तहत उत्पादों और सेवाओं को प्रोमोट करने के लिए उनकी निजी जानकारियों को इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन
इसके लिए उनको न तो कोई भुगतान किया गया और न ही अस्वीकार करने का ही विकल्प दिया गया।
एक टेलर के विज्ञापन वाली प्रायोजित कहानी यूजर्स के फेसबुक पेज पर दिखती थी। विज्ञापन में कहा गया था कि यूजर्स के दोस्त ने प्रोडक्ट को इंडोर्स्ड या लाइक्ड किया है।
कोई नुकसान नहीं हुआ
अमेरिकी जिला अदालत के जज रिचर्ड सीबोर्ग ने यह स्वीकार किया कि 15 डॉलर का मुआवज़ा वैसे तो बहुत कम है लेकिन इस मामले में यह साबित नहीं हो रहा कि फेसबुक ने निर्विवाद रूप से नियमों की अनदेखी की है।
उन्होंने कहा कि याचिका दाखिल करने वाले यह साबित नहीं कर पाए हैं कि उनको किसी तरह का नुकसान हुआ।
अदालत ने अनुमान लगाया कि फेसबुक ने स्पॉन्सर्ड स्टोरीज में 15 करोड़ यूजर्स की जानकारियों को शामिल कर 7।3 करोड़ डॉलर की कमाई की।
इस समझौते के अनुसार फेसबुक को ''स्टेटमेंट ऑफ राइट्स'' में बदलाव करने के अलावा यूजर्स को ज्यादा जानकारी और उनकी निजी जानकारियों के इस्तेमाल को लेकर उनको ज्यादा नियंत्रण देना होगा।
जो मिलर/बीबीसी संवाददाता