फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Facebook will ban fake news and misleading information

फर्जी खबरों और गुमराह करने वाली सूचनाओं पर रोक लगाएगा फेसबुक

Fri, 20 Jul 2018 03:05 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला Updated Fri, 20 Jul 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
Facebook will ban fake news and misleading information

सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने कहा है कि वह फर्जी खबरों और गुमराह करने वाली सूचनाओं पर रोक लगाने का काम शुरू करेगी। भारत समेत कई देशों में फेसबुक पर पोस्ट की गईं फर्जी खबरों और भ्रामक सूचनाओं के कारण कई हिंसा की वारदातें हुईं। इसके बाद हुई आलोचनाओं को देखते हुए वेबसाइट ने यह कदम उठाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


फेसबुक अभी सिर्फ उन कंटेंट पर रोक लगाता है, जिनमें सीधे तौर पर हिंसा की अपील की जाती है। हालांकि, नए नियमों में उन फर्जी खबरों और तस्वीरों पर रोक लगाई जाएगी, जिनसे हिंसा भड़क सकती है। फेसबुक पर आरोप है कि वह भारत समेत श्रीलंका और म्यांमार में हिंसा भड़काने में मददगार रहा है। 
विज्ञापन


अमेरिकी वेबसाइट सीनेट के मुताबिक, फेसबुक के प्रवक्ता ने बताया कि अफवाह कई तरह से हिंसा के लिए जिम्मेदार है। अभी भड़काऊ पोस्ट पर रोक लगाई गई है। हम अपनी नीतियों में बदलाव कर रहे हैं, ताकि फर्जी खबरों को रोक सकें। इसे जल्द लागू किया जाएगा। वहीं, फर्जी खबरों की पहचान को स्थानीय संगठनों से मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि वह अपने प्लेटफार्म से फर्जी खबरों को नहीं हटा सकते, लेकिन अगर कोई पोस्ट फर्जी खबरों की तरह दिखाई देती है तो उसे न्यूज फीड में नीचे कर दिया जाएगा। फर्जी खबरें कंपनी के कम्यूनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन नहीं करती हैं। 

भारत में फेसबुक की मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सएप के जरिये फैली अफवाहों और फर्जी खबरों के चलते कई लोगों की पीट-पीटकर हत्या की जा चुकी है। भारत सरकार ने इस मुद्दे पर कंपनी से जवाब भी मांगा था।

पाक में व्हाट्सएप ने शुरू किया अभियान

Facebook will ban fake news and misleading information


भ्रामक सूचनाओं से निपटने को पाक में व्हाट्सएप ने शुरू किया अभियान
पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव से पहले भ्रामक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार से निपटने के लिए व्हाट्सएप ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप ने फर्जी खबरों की पहचान के लिए कई आसान टिप्स जारी की हैं।

कंपनी ने कहा है कि वायरल हो रही फोटो या खबर हमेशा सही नहीं होती है। इन पर विश्वास करने से पहले दूसरे माध्यमों से पुष्टि करें। कंपनी ने अपने अभियान को लेकर हाल ही में एक अंग्रेजी न्यूज पेपर में विज्ञापन भी दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed