फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Facebook took help of PR firm to write negative articles about apple and google

गूगल और एपल के खिलाफ लिखने के लिए फेसबुक ने ली पीआर फर्म की मदद

Thu, 15 Nov 2018 01:39 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Facebook took help of PR firm to write negative articles about apple and google
मार्क जुकरबर्ग - फोटो : PTI

सोशल मीडिया साइट फेसबुक को लेकर खबर आई है कि वह गूगल और एपल के खिलाफ लिखने के लिए एक पीआर फर्म की मदद ले रहा है। यह बात न्यूयॉर्क टाइम्स में कही गई है। फेसबुक ने बकायदा पीआर फर्म डिफायनर्स पब्लिक अफेयर्स से कॉन्ट्रेक्ट किया है। यह फर्म रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्तूबर 2017 के बाद से फेसबुक ने फर्म के साथ काम बढ़ाया है।


loader

फेसबुक इस फर्म के साथ अभी भी काम कर रहा है। बीते 3 सालों से जिन भी विवादों के साथ फेसबुक का नाम जुड़ा है, उनका असर कम हुआ है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पीआर फर्म ने एपल और गूगल के खिलाफ कई लेख लिखे हैं।  

फर्म के जरिए फेसबुक इस बात के प्रचार में भी सफल रहा कि एंटी फेसबुक मूवमेंट चलाने के पीछे निवेशक और सामाजिक कार्यकर्ता जॉर्ज सोरोस का हाथ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि फर्म ने पत्रकारों पर यह लिखने का भी दबाव डाला कि सोरोस उन समूहों के साथ आर्थिक संपर्क में है, जो फेसबुक का विरोध करते हैं।

इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने कर्मियों से कहा है कि वह आईफोन के बजाय एंड्रॉयड फोन का ही इस्तेमाल करें। इसके पीछे कारण ये है कि एपल के सीईओ टिम कुक प्राइवेसी के मामले में फेसबुक की आलोचना कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed