फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   facebook on thursday warned its investors and users of more data leak in future

फेसबुक ने दी चेतावनी, दोबारा लीक हो सकता है यूजर डाटा

Sat, 28 Apr 2018 10:53 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
facebook on thursday warned its investors and users of more data leak in future

फेसबुक ने गुरुवार को अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को एक रिपोर्ट सौंपी है। जिसमें उसने भविष्य में भी डाटा लीक जैसी घटनाओं के लिए निवेशकों और यूजर्स को सचेत किया है।उसने कहा है कि इस तरह के मामले कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं कंपनी ने इस रिपोर्ट में कैंब्रिज एनालिटिका का नाम नहीं लिया है।

विज्ञापन


फेसबुक ने रिपोर्ट में कहा है कि डाटा की सुरक्षा के लिए कंपनी हर संभव कदम उठा रही है। इसके साथ ही कंटेंट रिव्यू के लिए भी बड़ी रकम खर्च कर रही है। जिससे डाटा का गलत इस्तेमाल होने से रोका जा सके। फेसबुक ने यह भी कहा है कि कंपनी अपनी ओर से हर तरह प्रयास कर रही है लेकिन मीडिया और थर्ड पार्टी की ओर से इस तरह की गतिविधियां सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन


फेसबुक ने यूजर्स और निवेशकों को आगाह करते हुए कहा कि इस तरह के मामले भविष्य में भी सामने आ सकते हैं। जिसमें कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ डाटा का गलत इस्तेमाल चुनावी कैंपेन, अनचाहे विज्ञापन और गलत सूचनाएं फैलाने के लिए किया जाता है। कंपनी ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो यूजर्स का फेसबुक पर से भरोसा और कम हो सकता है। जिसका सीधा असर कंपनी की ब्रांड इमेज और बिजनेस पर पड़ेगा। कंपनी ने कहा कि ऐसे मामलों के कारण उसकी कानूनी मुश्किलें बढ़ सकती हैं जिसमें पैनाल्टी के कारण कंपनी को आर्थिक नुकसान भी उठाना होगा। साथ ही कंपनी का समय भी खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें लोगों का डाटा 'दिस इज योर डिजिटल लाइफ' नाम के क्विज एप की सहायता से एकत्रित किया गया था, जिसे एलेक्जेंडर कोगन ने बनाया था। इसके बाद यह डाटा कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के साथ साइकोलॉजी रिसर्चर और एलेक्जेंडर की कंपनी ग्लोबल सांइस रिसर्च के पास गया। आखिर में फिर यह डाटा कैंब्रिज एनालिटिका को यूजर्स की रजामंदी के बिना ही सौंप दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed