फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   facebook hashtag

लगाइए # और फेसबुक पर कीजिए ट्रेंड

Thu, 13 Jun 2013 12:25 PM IST
Updated Thu, 13 Jun 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
facebook hashtag

फ़ेसबुक पर भी अब आप हैशटैग इस्तेमाल कर सोशल नेटवर्क पर चर्चित मुद्दों पर नज़र रख सकेंगे।

विज्ञापन


किसी भी शब्द पर हैशटैग (#) निशान लाने से यह एक लिंक में बदल जाएगा जिसे क्लिक कर उस मुद्दे पर हो रही चर्चा को देखा जा सकता है।

इस मामले पर फ़ेसबुक का कहना है कि इससे “जो विषय चर्चा में है उसकी एक वृहद तस्वीर मिलती है।”

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि विज्ञापन जुटाने में भी इससे सहायता मिल सकती है।

किसी विषय को पहचान देने के लिए हैशटैग के इस्तेमाल को ट्विटर ने लोकप्रिय बनाया है।

हैशटैग को इस्तेमाल करने वाली अन्य वेबसाइट्स में पिंटरेस्ट, टंबलर, गूगल प्लस, साइना वीबो, लिंक्डइन और फ़ेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टाग्राम शामिल हैं।

नियंत्रण
facebookहैशटैग के इस्तेमाल की घोषणा फ़ेसबुक के न्यूज़ पेज पर की गई।

इसके अनुसार हैशटैग पर क्लिक करने से उस शब्द का इस्तेमाल कर की गईं सभी टिप्पणियां समय के क्रम से दिख जाएंगी। इनमें उन लोगों द्वारा की गई पोस्ट और पेज भी शामिल होंगे जो फ्रेंड लिस्ट में नहीं हैं।
विज्ञापन


फ़ेसबुक के अनुसार, “हैशटैग लोगों को यह जानने में सुविधा देने वाला पहला कदम है कि किसी खास विषय पर बाकी लोग क्या कह रहे हैं और यह सार्वजनिक चर्चा में भाग लेने का मौका देता है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


फ़ेसबुक का कहना है कि वह कुछ और फ़ीचर बढ़ाएगा, “आने वाले हफ़्तों और महीनों में हम कुछ और फ़ीचर जारी करेंगे जो हैशटैग्स और गहन निरीक्षण से जुड़े होंगे, ताकि लोगों को दुनिया भर में हो रही चर्चा के बारे में ज़्यादा पता लग सके।”

प्रयोगकर्ता अब भी इस पर नियंत्रण कर सकते हैं कि उनकी हैशटैग की गई पोस्ट को कौन देखेगा।

कंसल्टेंट्स गार्टनर में सोशल मीडिया विश्लेषक एंड्र्यू फ्रैंक कहते हैं, “मुझे लगता है कि उन्होंने ट्विटर में इसकी सफलता को देखा है और उन्हें इसकी कोई वजह नहीं मिली कि वह खुद भी इसे क्यों न इस्तेमाल करें।”


“हैशटैग विज्ञापनदाताओं के बीच भी लोकप्रिय हैं। वह विज्ञापन की पहुंच और मूल्य बढ़ाने का एक तरीका हैं।”

बदलना पड़ेगा!
facebookट्विटर के विपरीत फ़ेसबुक में विज्ञापनदाताओं को किसी ख़ास हैशटैग का इस्तेमाल कर लोगों तक पहुंचने या किसी हैशटैग को प्रायोजित करने की इजाज़त नहीं है।

लेकिन उद्योग के एक जानकार का कहना है कि अगर कंपनी विकसित हो रहे “रियल टाइम मार्केटिंग” बजट (उपभोक्ता के बर्ताव पर लगातार नज़र रखकर उचित समय पर दिए जा रहे विज्ञापनों पर खर्च) पर ध्यान केंद्रित करती है तो इसे बदलना पड़ेगा।

एडवर्टाइज़िंग एज मैग़्ज़ीन में डिजिटल और टेक्नोलॉजी लेखक कॉटन डेलो कहते हैं, “लोग फ़ेसबुक पर सुपरबॉल और ऑस्कर के बारे में बात कर रहे हैं लेकिन ज़्यादातर संदेश सार्वजनिक नहीं हैं। इसलिए विज्ञापनदाता को कोई संकेत नहीं मिलता कि लोग इस बारे में बात कर रहे हैं।”

“अभी फ़ेसबुक इससे पैसा नहीं बना रहा है लेकिन आश्चर्य तो तब होगा अगर वह ऐसा कभी न करे।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed