{"_id":"5bec244cbdec2269602c5e4a","slug":"facebook-closes-accounts-created-with-intent-to-influence-united-states-midterm-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: फेसबुक ने बंद किए चुनाव को प्रभावित करने के इरादे से बनाए गए अकाउंट","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: फेसबुक ने बंद किए चुनाव को प्रभावित करने के इरादे से बनाए गए अकाउंट
एजेंसी, सेन फ्रांसिस्को।
Updated Wed, 14 Nov 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक ने कहा है कि उसने अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को प्रभावित करने के इरादे से बनाए गए अकाउंट को बंद कर दिया है। साथ ही इनका रूस के साथ इनका किसी भी तरह का संबंध होने पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
फेसबुक की साइबर सुरक्षा नीति के प्रमुख नथानियल ग्लीचर ने सोशल नेटवर्क साइट पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमने जांच जारी रखते हुए कुछ अतिरिक्त फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट का पता लगाया है और अब उन्हें बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
अपराधियों की पहचान करने की चुनौती पर जोर देते हुए ग्लीचर ने कहा कि इंटरनेट रिसर्च एजेंसी (आईआरए) से जुड़े होने का दावा करने वाली एक वेबसाइट ने उन इंस्टाग्राम अकाउंट की एक सूची प्रकाशित की है जो उसके द्वारा बनाए गए थे। आईआरए रूस की एक ट्रोल कंपनी है।
विज्ञापन
ग्लीचर के मुताबिक, फेसबुक ने पहले से ही इनमें से कई अकाउंट बंद कर चुका है और अब एक आंतरिक जांच के बाद अन्य अकाउंट को भी बंद कर दिया जाएगा।