फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Facebook chief Mark Zuckerberg taking leave for two months, know Why?

मार्क जुकरबर्ग ले रहे दो माह का अवकाश, जानें क्यों?

Sun, 22 Nov 2015 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 Nov 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
Facebook chief Mark Zuckerberg taking leave for two months, know Why?

फेसबुक कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अपनी व्यस्त ऑफिस लाइफ से दो माह की छुट्टी ले रहे हैं। दरअसल वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

विज्ञापन


अपने घर आ रही नन्हीं परी के स्वागत और देखभाल के लिए वह दो माह का पितृत्व अवकाश लेंगे। इसकी जानकारी जुकरबर्ग ने खुद शुक्रवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। दुनिया के शीर्ष युवा अरबपतियों में शुमार जुकरबर्ग का यह फैसला बताता है कि तमाम व्यस्तताओं के बावजूद परिवार उनके जीवन में बड़ी अहमियत रखता है।

फेसबुक पेज पर एक स्ट्रोलर, एक येलो बेबी करियर और अपने डॉग की फोटो पोस्ट करते हुए जुकरबर्ग ने लिखा कि यह बहुत ही निजी निर्णय है। कामकाजी अभिभावकों को अपने नवजात बच्चों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए क्योंकि एक अध्ययन में यह बात पता चली है कि यह बच्चों और परिवार दोनों के लिए बेहतर होता है।
विज्ञापन


इस साल जुलाई माह में उन्होंने घोषणा की थी कि वह और उनकी पत्नी अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी की उम्मीद कर रहे हैं। 31 वर्षीय जुकरबर्ग ने हालांकि यह नहीं बताया कि उनकी अनुपस्थिति में कंपनी का नेतृत्व कौन करेगा। इस बारे में फेसबुक की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शेरिल सैंडबर्ग यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। जुकरबर्ग की पोस्ट पर एक घंटे के अंदर ही 50 हजार से अधिक लाइक्स और करीब 3 हजार कमेंट आए।

कई लोगों ने उनके फैसले की सराहना की और कहा कि इससे अमेरिकी अभिभावक छुट्टी नीति को लेकर सकारात्मक संदेश जाएगा। सैंडबर्ग ने जुकरबर्ग और उनकी पत्नी को बधाई दी है।

फेसबुक देता है चार माह की छुट्टी

Facebook chief Mark Zuckerberg taking leave for two months, know Why?

अमेरिकी कंपनी फेसबुक अपने यहां काम करने वाले अमेरिकी कर्मचारियों को मातृत्व और पितृत्व के लिए चार माह की छुट्टी देती है।

साथ ही कंपनी की नीति के अनुसार, बेटी के जन्म के बाद एक साल के अंदर दो माह की छुट्टी भी ली जा सकती है। हालांकि बड़ी संख्या में कर्मचारी इस सुविधा का लाभ इस डर से नहीं उठाते हैं कि कहीं उनका काम प्रभावित न हो जाए और वे प्रमोशन से चूक न जाएं।

फेसबुक सीईओ जुकरबर्ग का फैसला उच्च स्तरीय तकनीकी अधिकारियों में असामान्य है खासकर पुरुषों के बीच। याहू कंपनी की सीईओ मारिसा मैयर ने वर्ष 2012 में अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद दो हफ्ते की छुट्टी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed