फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Facebook CEO Mark Zuckerberg says his own personal data was sold to malicious third parties

फेसबुक के CEO जुकरबर्ग का बड़ा खुलासा- कैंब्रिज एनालिटिका में मेरा पर्सनल डेटा भी हुआ लीक

Wed, 11 Apr 2018 10:16 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
Facebook CEO Mark Zuckerberg says his own personal data was sold to malicious third parties
मार्क जुकरबर्ग
फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कैंब्रिज एनालिटिका में मेरा पर्सनल डेटा भी लीक हुआ है। जुकरबर्ग ने खुलासा करते हुए कहा कि उनके व्यक्तिगत डेटा को दुर्भावनापूर्ण तीसरे पक्षों को बेच दिया गया था। बता दें कि जुकरबर्ग आज दूसरे दिन अमेरिकी कांग्रेस के सामने पेश हुए हैं। जहां वह लगातार सवालों के घेरे में हैं। हालांकि वह इस दौरान बार-बार अपनी गलतियां मान रहे हैं साथ ही मांफी भी मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


जुकरबर्ग से पूछा गया कि कैंब्रिज एनालिटिका पर ऑडिट कौन और कैसे कर रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि हम थर्ड पार्टी ऑडिटर्स के साथ काम कर रहे हैं। ताकि हम सभी ऐप्स की जांच कर सकें। इसके जरिए कुछ जानकारियां सिक्योरिटी और ऐड के लिए ट्रैक करते हैं ताकि जो फेसबुक यूजर्स नहीं हैं वो दूसरे फेसबुक यूजर्स को ट्रैक न कर सकें। उन्होंने कहा कि गूगल भी ऐसा ही करता है। यह जानकारियां इक्ट्ठा करके हम बेहतर ऐड लोगों को प्रदान करते हैं।  
विज्ञापन

डाटा चोरी के बाद फेसबुक ने बग बाउंटी प्रोगाम लॉन्च किया है

Facebook CEO Mark Zuckerberg says his own personal data was sold to malicious third parties
Mark Zuckerberg
बता दें कि कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा डाटा चोरी के बाद फेसबुक ने बग बाउंटी प्रोगाम भी लॉन्च किया है जो अब तक का सबसे बड़ा प्रोगाम है। फेसबुक ने अपने सबसे बड़े बग बाउंटी प्रोग्राम की घोषणा करते हुए कहा कि अगर कोई भी ऐप या वेबसाइट फेसबुक का डाटा चोरी करते हैं और कई इसकी रिपोर्ट करता है तो इसे 40,000 डॉलर यानी करीब 26 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। कंपनी ने बग बाउंटी प्रोगाम का ऐलान अमेरिकी सिनेट के सामने मार्क जुकरबर्ग के पेश होने से ठीक पहले किया। बग बाउंटी प्रोगाम की जानकारी फेसबुक प्रोडक्ट हेड Collin Greene ने अपने ब्लॉग के जरिए दी।

गौरतलब है कि मंगलवार की शाम को ही फेसबुक ने एक टूल को लाइव कर दिया है जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि कैम्ब्रिज एनालिटिका ने आपके डाटा का इस्तेमाल किया है या नहीं? फेसबुक ने इसकी जानकारी अपने हेल्प सेंटर के ब्लॉग में दी है। फेसबुक ने अपने ब्लॉग में कहा है कि हाल ही में हमने अन्य वेबसाइट और ऐप द्वारा आपके डाटा के गलत इस्तेमाल ना होने के लिए कई कदम उठाए हैं।पनी ने हीं अब आप इस लिंक पर क्लिक करके चेक सकते हैं कि आपका फेसबुक डाटा कैमब्रिज एनालिटिका के साथ शेयर किया गया है या नहीं।
 
बता दें कि फेसबुक के सीईओ मार्क जुकगरबर्ग ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक पर सिनेटर्स के सवालों के जवाब दिए। यह सिलसिला करीब 5 घंटे तक चला। इस दौरान कई बार जुकरबर्ग घबराए नजर आए। हालांकि उन्होंने फिर से अमेरिकी कांग्रेस के सामने माफी मांगी और कहा कि वे फेसबुक के 8.7 करोड़ यूजरों का निजी डाटा सुरक्षित नहीं रख पाए, डाटा की हेराफेरी होती रही और उसका गलत ढंग से इस्तेमाल होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed