{"_id":"5897b6504f1c1b8d73e80ada","slug":"facebook-can-deteriorate-your-mental-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक से बिगड़ सकता है मानसिक स्वास्थ्य","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
फेसबुक से बिगड़ सकता है मानसिक स्वास्थ्य
एजेंसी/ लॉस एंजिल्स
Updated Mon, 06 Feb 2017 06:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर बार-बार स्टेटस अपडेट करना तथा पोस्ट को ‘लाइक’ करना आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के असिस्टेंट प्रोफेसर हॉली शक्या ने अपने सहयोगियों के साथ किए ताजा शोध में यह निष्कर्ष निकाला है। यह शोधपत्र अमेरिकी जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने 48 साल की औसत उम्र के करीब 5200 लोगों पर तीन अलग समय में प्रयोग किए और आंकड़े जुटाए। इन लोगों के शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य को एक से चार तक के स्केल पर दर्ज किया गया। इसी तरह उनके जीवन की संतुष्टि को एक से दस तक के स्केल पर मापा गया। इन लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
फेसबुक यूजर ने शोधकर्ताओं को उनके फेसबुक के आंकड़ों के इस्तेमाल की छूट दी थी। शोधकर्ताओं ने पाया कि अधिक लाइक पाने वाले लोगों का स्वास्थ्य ज्यादा खराब है। ज्यादा स्टेटस अपडेट करने वाले लोगों का मानसिक स्वास्थ्य अपेक्षाकृत ज्यादा खराब पाया गया जो कम स्टेटस अपडेट करते हैं। उन्होंने यह भी पाया कि पहले से बीमार लोगों के फेसबुक का इस्तेमाल शुरू करने पर उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने कहा कि लोगों द्वारा सोशल मीडिया का इस्तेमाल एक जटिल मुद्दा है और कई अध्ययन से इस बात से सहमत नहीं हैं कि फेसबुक का ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदेह है। इससे पहले के अध्ययन में यह भी पाया गया था कि फेसबुक पर प्रेम संबंधों का प्रदर्शन करने वाले लोगों के प्रेम संबंधों की गुणवत्ता बेहतर होती है और वास्तविक भी। एक अन्य शोध में यह भी कहा गया है कि फेसबुक पर मित्रता का अधिक निवेदन स्वीकार करने वाले लोग ज्यादा जीते हैं। हालांकि मित्रता का निवेदन भेजने वालों पर यह बात लागू नहीं होती।