{"_id":"0110f41ae87c50056b45cb090f228bbc","slug":"employee-kills-his-colleague-in-america-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी से निकाले जाने पर सिर कलम किया","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
नौकरी से निकाले जाने पर सिर कलम किया
Updated Sat, 27 Sep 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीका के ओक्लाहोमा में एक व्यक्ति ने नौकरी से निकाले जाने पर एक महिला सहकर्मी का सिर कलम कर दिया और एक अन्य को घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय आल्टन नोलेन ने वॉन फ़ूड्स वितरण प्लांट में गुरुवार को दो महिला सहकर्मियों पर हमला कर दिया।
मौके पर मौजूद प्लांट के मैनेज ने नोलेन को गोली से घायल कर उसे रोका। पुलिस प्रवक्ता ने उनके सहकर्मियों के हवाले से बताया है कि नोलेन ने हाल ही में इस्लाम धर्म अपनाने की कोशिश की थी।
हालांकि मूर पुलिस डिपार्टमेंट के सर्जेंट जेरेमी लुईस का कहना था कि यह हमला आकस्मिक था। इस घटना से कुछ ही देर पहले नोलेन को प्लांट की नौकरी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि वो गुस्से में थे और तुरंत पार्किंग की जगह चले गए और अपनी गाड़ी निकाली और एक अन्य गाड़ी को टक्कर मार दी।
नोलेन ने परिसर में फिर से प्रवेश किया और कोलीन हफ़ोर्ड (54) पर चाकू से हमला कर गला रेत दिया। इसके बाद वो दूसरी सहकर्मी ट्रेसी जॉन्सन (43) पर उसी चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन