{"_id":"5b9019bb867a557f551a074e","slug":"emirate-airline-plane-landed-in-new-york-with-10-ill-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 बीमार यात्रियों के साथ न्यूयार्क में उतरा अमीरात एयरलाइन का विमान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
10 बीमार यात्रियों के साथ न्यूयार्क में उतरा अमीरात एयरलाइन का विमान
एएफपी, न्यूयार्क
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
अमीरात एयरलाइन का एक विमान 10 बीमार यात्रियों के साथ यहां हवाईअड्उा पर उतरा। यह विमान दुबई से न्यूयॉर्क की 14 घंटे का सफर तय कर यहां पहुंचा। अमेरिकी मीडिया ने डबल डेकर ए 380 विमान को जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर अलग थलग खड़ा दिखाया है।
विज्ञापन
अमेरिकी मीडिया ने शुरू में यह खबर दी थी कि 100 यात्री बीमार आए हैं और विमान को अलग थलग रखा गया है। एयरलाइन ने घोषणा की, ‘‘अमीरात इस बात की पुष्टि कर सकता है कि दुबई से न्यूयार्क आए ईके 203 उड़ान में सवार करीब 10 यात्री बीमार थे।
विज्ञापन
यहां पहुंचने पर एहतियात के तौर पर स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने उनकी जांच की। ’’ ए 380 दुनिया का सबसे बड़ा यात्री विमान है। अमेरिकी मीडिया की खबर के मुताबिक करीब 500 यात्री विमान में सवार थे।
विज्ञापन