फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   emergency in seven states of america due to sandy storm

तूफान: सात अमरीकी राज्यों में आपात स्थिति

Mon, 29 Oct 2012 10:11 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 29 Oct 2012 10:11 AM IST
विज्ञापन
emergency in seven states of america due to sandy storm

कैरिबियाई क्षेत्र में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफ़ान सैंडी सैकड़ो मील की रफ़्तार से अमरीका के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है और आशंका जताई जा रही है कि इससे मुल्क के 12 राज्यों के तक़रीबन छह लाख निवासी बुरी तरह से प्रभावित होंगे।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने सैंडी तूफ़ान को भीषण बताते हुए भारी तबाही की आशंका जताई है। इसे ध्यान में रखते हुए अमरीका के सात राज्य राज्यों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लोगों से कहा है कि वे इस तूफान को हल्के में कतई ना लें। आशंका जताई जा रही है कि ये तूफ़ान सोमवार रात के समय अमरीका के इलाक़े में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


न्यूयार्क प्रशासन ने शहर में जन परिवहनों को रविवार शाम से पूरी तरह से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। राज्य के गवर्नर एंड्यू क्यूमो ने कहा है कि मेट्रो, बस और ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। इस बीच राष्ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस ने कहा है कि बराक ओबामा ओहायो में अपना चुनाव प्रचार छोड़कर स्थिति की निगरानी रखने के लिए वॉशिंगटन लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकाल की स्थिति
न्यूयार्क शहर में कम से कम तीन लाख पचहत्तर हज़ार नागरिकों को निचले इलाकों से हटाकर दूसरे स्थानों पर पहुंचाया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने के आदेश मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने जारी किए थे। डेलावेयर ने तटीय क्षेत्रों से 50,000 लोगों को स्थानांतरित किया है। न्यूजर्सी प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वो ज़रूरत के सामान जमा कर लें, क्योंकि हो सकता है कि लोगों को कई दिनों तक घरों के भीतर रहना पड़े। अमरीका के पूर्वी तट पर स्थित कई राज्यों ने आपातकाल की घोषणा कर दी है।

जनजीवन पर भारी असर
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ये चक्रवाती तूफ़ान ऐतिहासिक होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक न्यूयार्क में भारी सैलाब आ सकता है, जबकि ओहायो में भारी बर्फ़बारी हो सकती है। जिसका असर बिजली सप्लाई पर हो सकता है। तूफ़ान के संभावना का असर छह नवंबर के राष्ट्रपति चुनावों पर भी पड़ा है।

छह नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के दोनों प्रमुख उम्मीदवारों ने चुनावी प्रचार कार्यक्रमों में तब्दीली की है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आपातकाल से जुड़े विभागों के प्रमुखों के साथ एक बैठक की है, जिसमें तूफ़ान से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार मिट रोमनी ने मौसम की वजह से वर्जीनिया राज्य में प्रचार अभियान का एक अहम दौरा कैंसिल कर दिया।

शिविर
कहा जा रहा है कि एक सौ बीस किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की रफ़्तार के साथ जारी ये तूफ़ान 'जीवन को तहस-नहस' करनेवाला साबित हो सकता है और इससे मध्य अटलांटिक तट के क्षेत्रों में तेज़ सैलाब आ सकता है। चेतावी जारी करते वक़्त, गवर्नर क्यूमो ने कहा कि बेहतर होगा कि लोग घरों से बाहर न निकलें। मेयर का कहना था कि 'ये एक बहुत ख़तरनाक तूफ़ान है।'


हालांकि न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज ने घोषणा की है कि बाज़ार सोमवार को खुला रहेगा। प्रशासन ने 75 सरकारी शिवरों की व्यवस्था की है और लोगों को वहां पहुंचाया जा रहा है। आपातकाल विभाग के प्रमुख क्रेग फ़ुगाटे ने कहा है कि विचार-विमर्श और तैयारियों का वक्त ख़त्म हो चुका है। सप्ताह के भीतर तूफ़ान सैंडी ने कैरिबियाई क्षेत्र में भारी तबाही मचाई और क्षेत्र के कई मुल्कों में कम से कम 59 लोग इसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed