{"_id":"5bfbc08fbdec2241ab338a7c","slug":"elon-musk-trolled-by-people-over-his-tweet-on-earth-and-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ट्वीट पर ट्रोल हुए एलन मस्क, कहा- पृथ्वी का नाम ये होना चाहिए","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अपने ट्वीट पर ट्रोल हुए एलन मस्क, कहा- पृथ्वी का नाम ये होना चाहिए
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
एलन मस्क
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के पूर्व चेयरमैन एलन मस्क अपने पद से हटने के बाद से ट्वीटर पर ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि वह अपने ट्वीट के कारण ट्रोल हो जाते हैं। अब एलन को उनके एक और ट्वीट के कारण ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड और साइंस नाम के ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है। इसमें पृथ्वी और मंगल की तस्वीर ट्वीट करते हिए दोनों के आकार की तुलना की है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Earth compared to Mars pic.twitter.com/thWbFDPTzE
— World and Science (@WorldAndScience) November 26, 2018
मास्क ने इस तस्वीर पर ट्वीट में कहा कि "पृथ्वी को पानी कहा जाना चाहिए। धरती की 71 फीसदी सतह पानी से ढकी हुई है। मंगल भी लगभग पृथ्वी के बराबर ही है, वहां केवल जमीन ही है। यहां तक कि गर्म होने और वहां मौजूद बर्फ के पिघलने के बाद मंगल का दो तिहाई हिस्सा जमीन ही होगा।"
Earth should be called Water. Our surface is 71% water. Mars land area is roughly equal to Earth, as it’s all land. Even when warmed up & water ice turns liquid, Mars will be about 2/3 land.
— Elon Musk (@elonmusk) November 26, 2018
हालांकि मस्क अपने ट्वीट में केवल तथ्य ही बता रहे थे लेकिन लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने मस्क की गांजा फूंकते हुए तस्वीर शेयर की। तो किसी ने उनकी दिमागी हालत पर सवाल खड़े कर दिए।