{"_id":"5801322a4f1c1b6752291fd1","slug":"eight-indians-arrested-for-trying-to-enter-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश कर रह थे आठ भारतीय, हुए गिरफ्तार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश कर रह थे आठ भारतीय, हुए गिरफ्तार
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने आठ भारतीयों सहित तीन अन्य को कथित तौर पर गैरकानूनी रूप से अमेरिका के प्युर्तो रिको की सीमा में घुसने की कोशिश में गिरफ्तार कर लिया। अमेरिकी सीमा में घुसने की कोशिश में इन्हें बृहस्पतिवार को स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ अमेरिकी सीमाशुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने डोमिनिकन गणराज्य से गिरफ्तार किया।
सीबीपी ने कहा कि पर्याप्त दस्तावेज के बिना भारत एवं डोमिनिकन गणराज्य से 11 प्रवासी बुधवार को द्वीप के पश्चिमी तट में आए। एग्वादिला में रैमे सेक्टर चीफ पेट्रोल एजेंट रामिरो सेरिल्लो ने कहा कि भारत से बहुत लंबी दूरी तय करके आने वाले प्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश के लिए कैरेबियाई सागर पार करने के खतरों के बारे में पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोना पैसेज पार करना बहुत ही खतरनाक यात्रा है, जो प्रवासियों के लिए बड़ा जोखिम है।
वैध दस्तावेजों के बिना आने वाले लोगों को रैमे बॉर्डर पेट्रोल स्टेशन भेजा गया है ताकि आगे की जांच और प्रक्रिया निपटाई जा सके। सीमा गश्त ने पिछले साल अक्टूबर में भी 13 ऐसे भारतीय प्रवासियों को पकड़ा था जिनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे।