{"_id":"5c539630bdec2259b05bb7d8","slug":"eight-arrested-in-visa-racket-busted-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में वीजा रैकेट का भंडाफोड़, भारतीयों समेत आठ गिरफ्तार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में वीजा रैकेट का भंडाफोड़, भारतीयों समेत आठ गिरफ्तार
Fri, 01 Feb 2019 06:13 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 01 Feb 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक बड़े वीजा रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसके बाद भारत समेत कई अन्य देशों के लोगों को निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, देश में अवैध रूप से रहने वाले कम से कम 600 प्रवासियों की मदद करने के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जो ‘पे टू स्टे’ वीजा के माध्यम से लोगों को ठग रहे थे। गिरफ्तार लोगों में भारतीय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी में अमेरिका के आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने कार्रवाई करते हुए आठ विदेशियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग या तो भारतीय नागरिक हैं या भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। सभी की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई गई है। इनकी पहचान भारत काकीरेड्डी, सुरेश कंडाला, पाणीदीप कर्नाटी, प्रेम रामपीसा, संतोष सामा, अविनाश थक्कलापल्ली, अश्वंत नुणे और नवीन प्रतिपति के रूप में हुई है। हालांकि आइसीई ने इनकी नागरिकता का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन